Published On : Wed, Apr 19th, 2017

वाहन पर लाल बत्ती लगाने का अधिकार सिर्फ 5 व्यक्तियों के पास

Advertisement


नई दिल्ली:
 देश में वीवीआईपी कल्चर को ख़त्म करने के लिए नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले के बाद शान समझी जाने वाली लालबत्ती वाहनों पर लगाने का अधिकार किसी के पास नहीं होगा। देश में सिर्फ पांच लोग के वाहनों पर लाल बत्ती लगा सकेंगे। इन पांच लोगों में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और लोकसभा स्पीकर शामिल हों। हालांकि प्रधानमंत्री ने किसी को भी छूट देने से इनकार कर दिया।

सरकार के इस फैसले के बाद नितिन गडकरी ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटा ली। उन्होंने कहा कि सिर्फ इमरजेंसी सर्विसेस के लिए ही लाल बत्ती का विकल्प दिया गया है।

दरअसल, वीआईपी और वीवीआईपी कल्चर को खत्म करने के तहत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला लिया है। मोदी कैबिनेट ने कहा है कि आगामी 1 मई से देश में आपातकालीन सेवा को छोड़कर कोई भी लालबत्ती लगे वाहनों का प्रयोग नहीं कर सकेगा।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके तहत गाड़ियों में लाल बत्ती के इस्तेमाल पर एक मई से रोक होगी। कोई भी व्यक्ति या गाड़ी लाल बत्ती नही लगाएंगे। इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव होगा।

अब सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए नीली बत्ती
केंद्र और राज्य सरकारों को फ्लैशर के साथ नीली बत्ती के इस्तेमाल की इजाजत देने वाले कानून में भी बदलाव कर दिया गया है। अब केवल परिभाषित आपातकालीन सेवाओं को ही फ्लैशर के साथ नीली बत्ती लगाने की इजाजत होगी।

Advertisement

यूपी और पंजाब में पहले से लागू है नियम
मोदी कैबिनेट की इस सिफारिश से पहले दो राज्यों उत्तर प्रदेश और पंजाब के मुख्यमंत्रियों योगी आदित्यनाथ और कैप्टन अमरिंदर सिंह एक सप्ताह पहले ही सूबे में किसी भी सरकारी वाहनों पर लालबत्ती नहीं लगाने का आदेश जारी कर चुके हैं।

गौरतलब है की मोदी सरकार ने सत्ता में आने के साथ ही कहा था कि उनकी सरकार गरीबों की सरकार है। इतना ही नहीं कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से वीआईपी कल्चर को खत्म करने की वकालत भी की है। इसी के मद्देनजर कई राज्यों की सरकारों ने अपने नेताओं को लालबत्ती से दूर रहने की हिदायत दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वीवीआईपी कल्चर को दरकिनार कर सामान्य ट्रैफिक में लोककल्याण मार्ग से लेकर दिल्ली एयरपोर्ट कर का सफर तय किया था. भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शुक्रवार (7 अप्रैल) को भारत पहुंची, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही उनकी अगुवानी करने पहुंच गये थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.