Published On : Wed, Nov 10th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

जिले में केवल 22 मामले शेष

Advertisement

-पिछले 24 घंटे में 3 नए मामले, कोई मौत नहीं

नागपुर: नागपुर जिले में मंगलवार को 3 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। पिछले 24 घंटों में 10 मरीज़ दोबारा स्वस्थ होकर वापस गए। मंगलवार को पाए गए तीनों मरीज़ शहर के निवासी है और ग्रामीण इलाके या जिले के बहार से कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

अब तक कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 4,93,480 तक पहुंच गई है। रिकवर हुए मरीजों की कुल संख्या 4,83,337 तक पहुंच गई है जबकि कुल मौतों की संख्या 10,121 पर टिकी है।

जिले का रिकवरी रेट 97.94% तक पहुंच गया है जबकि अब केवल 22 मरीज शेष हैं। कोरोना से शून्य मौतों का सिलसिला अब दस दिन से भी ज्यादा समय से चल रहा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.