Published On : Sat, Mar 9th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

ऑनलाइन प्रवेश हेतु आरटीई स्कूल पंजीयन प्रारंभ।

Advertisement

नागपुर: मुफ्त शिक्षा के अधिकार अंतर्गत प्रवेश पाने के लिए नागपुर जिला की 3834 स्कूलों के लिए पंजीयन प्रक्रिया की तिथि की घोषणा कर दी गई है।जिस की जिम्मेदारी उपशिक्षणाधिकारी साधन गट क्र. 1 व क्र. 2 तथा ब्लॉक अधिकारी ,तथा सभी पंचायत समितियों के अधिकारियों की होगी।जिस की अंतिम तिथि 18 मार्च 2024 तक है।

इस संदर्भ में आरटीई एक्शन कमिटी के चेयरमैन मो शाहिद शरीफ ने बताया की,पालकों के घर से 1 से 3 कि. मि.के दायरे में आने वाली शालाओं,जिन का उन्हें चयन करना है, वो इस प्रकार है। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन,नगर पालिका,नगर परिषद,नगर पंचायत, कनटोमेंट बोर्ड स्कूल,जिला परिषद प्राइमरी स्कूल,म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन(सेल्फ फायनेंस),जिलापरीषद(एक्स गवर्नमेंट)सेल्फ फाइनेंस,पोलिस वेलफेयर(अन एडेड)आदि का समावेश है ।

श्री शरीफ ने बताया की इन स्कूलों में हिंदी,मराठी,सेमी इंग्लिश,इंग्लिश तथा स्टेट बोर्ड, सी बी एस सी तथा कंटोमेंट बोर्ड स्कूलों का समावेश है। स्कूलों का पंजीयन होने के बाद आरटीई ऑन लाइन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.