Published On : Fri, Jul 31st, 2020

राष्ट्रीय कर्मचारी युनियन (आय) की ऑन लाईन सभा सम्पन्न

Advertisement

सुनीत त्रिपाठी सचिव,जयकुमार पिल्ले अध्यक्ष नियुक्त

वाडी/नागपुर – आयुध निर्माणी अंबाझरी नागपुर में अन्य युनियनों के साथ- साथ कार्यरत रही राष्ट्रीय कर्मचारी युनियन(आय) पुनः नए अंदाज एवम जोश के साथ फिर से क्रियाशील हो गई हैं.निर्माणी के वरिष्ठ कामगार नेता नरेन्द्रनाथ मिश्रा के कुशल नेतृत्व में निर्माणी में कार्यरत रहीं इस युनियन का इतिहास बहुत गौरवशाली रहा है.निर्माणी कर्मचारियों की वर्तमान समस्याएं एवम केंद्र सरकार की दमनकारी नीति एवम निर्माणियों का निगमीकरण के चलते कर्मचारियों की पुकार पर इस संघटन को पुनः क्रियाशील बनाने का क्रांतिकारी कदम उठाया गया है.

दि.26/07/2020 रविवार को इस युनियन की वर्चुअल वार्षिक आमसभा (ऑन लाईन प्रक्रिया से)सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ,जिसकी अध्यक्षता नरेन्द्रनाथ मिश्रा ने की.उपरोक्त आमसभा में सर्वसम्मति से चयनित कार्यकरिणी में युनियन के संस्थापक अध्यक्ष नरेन्द्र नाथ मिश्रा को संरक्षक, ऍड.रंजन आर.देशपांडे को कानूनी सलाहगार, युनियन के जयकुमार पिल्ले को अध्यक्ष एवम सुनीत कुमार त्रिपाठी को महासचिव के रूप में चयनित किया गया.संरक्षक नरेन्द्र नाथ मिश्रा ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए युनियन की ओर से निर्माणी के कर्मचारियों से अपील की है

कि,इस क्रांतिकारी युनियन से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर इसे मजबूत युनियन बनाये.व संघटन के पदाधिकारी प्रवीण महल्ले ने चर्चा मे बताया की आयुध कारखानो को केंद्र के मोदी सरकार दवारा जो निगमीकरण का निर्णय लिया हैं,उसके खिलाफ अन्य कामगार संघो के साथ मिलकर संघर्ष का मनोदय नवनियुक्त कार्यकारणी ने व्यक्त किया .

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.