Published On : Wed, Jul 11th, 2018

किसान ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सही: महाराष्ट्र सरकार

Advertisement

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार ने किसान ऋण माफी के लिए ऑनलाइन आवदेन आमंत्रित करने की प्रक्रिया को जायज ठहराते हुए कहा कि इससे योजना का फायदा सिर्फ गरीब और जरूरतमंदों को मिलना सुनिश्चित होगा. भाजपा नीत राज्य सरकार ने पिछले साल जून में 89 लाख आर्थिक रूप से परेशान किसानों को कर्ज राहत देने के लिए 34,000 करोड़ रुपये की योजना शुरू की थी.

विपक्षी कांग्रेस और राकांपा ने हाल में आरोप लगाया था कि साल भर बीतने के बावजूद 89 लाख किसानों का ऋण माफ करने का वायदा पूरा नहीं किया गया है. विधानसभा में किसानों के मुद्दे पर चर्चा का जवाब देते हुए राज्य के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने कहा कि राज्य स्तर बैंकर समिति (एसएलबीसी) ने 89 लाख किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 34,000 करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि यह सुनिश्चित हो कि कर्ज माफी योजना का लाभ सिर्फ गरीब और जरूरतमंदों को मिले.

योजना के लिए उपलब्ध ऑनलाइन प्रक्रिया को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के लिए 77 लाख किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया है और जांच के बाद उनमें से 69 लाख योग्य पाए गए हैं. इस बीच मंत्री ने यह भी कहा कि बीते तीन महीने में किसानों को 14000 करोड़ रुपये का कृषि ऋण दिया गया है.

Advertisement
Advertisement
हतनूर बांध से पानी छोड़ने में बड़ी बढ़ोतरी #maharashtranews #jalgoan #newsupdate #maharashtra

हतनूर बांध से पानी छोड़ने में बड़ी बढ़ोतरी #maharashtranews #jalgoan #newsupdate #maharashtra

5 घंटे तक सड़क पर तड़पती रही गौमाता!

5 घंटे तक सड़क पर तड़पती रही गौमाता!

एमपीएससी पेपर लीक जांच अपराध शाखा #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

एमपीएससी पेपर लीक जांच अपराध शाखा #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

38 हजार किसान कर्जमाफी योजना में पात्र

38 हजार किसान कर्जमाफी योजना में पात्र

तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री में नागपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,

तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री में नागपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,

संसद में अनुपस्थिति पर संजय राऊत का हमला

संसद में अनुपस्थिति पर संजय राऊत का हमला

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges