Published On : Fri, May 4th, 2018

पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेजों में एडमिशन होंगे ऑनलाइन

Advertisement

Nagpur University

नागपुर: नागपुर यूनिवर्सिटी की ओर से यूनिवर्सिटी कैंपस समेत यूनिवर्सिटी से स्लंग्नित सभी कॉलेजों के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम के प्रवेश आगामी शैक्षणिक वर्ष से ऑनलाइन करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से केंद्रीय प्रवेश पद्धति लागू की गई है. कला, विज्ञान और वाणिज्य शाखा का इसमें समावेश रहेगा. गुरुवार को हुई ऑनलाइन प्रवेश की बैठक में इसमें से विविध विषयों पर चर्चा की गई . बैठक में यह निर्णय लिया गया. राज्य के अकृषक यूनिवर्सिटी में स्नातक (पदवी) और स्नातकोत्तर (पदव्यूत्तर) पाठ्यक्रम के प्रवेश में पारदर्शिता लाने के लिए उच्च व तंत्रशिक्षण विभाग द्वारा पिछले साल ऑनलाइन प्रवेश पद्धति लागू करने की जानकारी दी थी. इस कारण यूनिवर्सिटी ने पिछले साल केंद्रीय प्रवेश पद्धति से प्रवेश लेना टाल दिया था. लेकिन राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाने से अब यूनिवर्सिटी खुद केंद्रीय प्रवेश पद्धति से प्रवेश लेने वाली है.

यूनिवर्सिटी स्तर पर हर साल नामी कॉलेजों में प्रवेश के लिए कतार रहती है . अनेक बार विद्यार्यों को प्रवेश के नाम पर डोनेशन के नाम पर आर्थिक लूट महाविद्यालयों द्वारा की जाती है. इस कारण महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी नहीं होने के आरोप लगते है. जिसके कारण यूनिवर्सिटी ने सभी स्लंग्नित कॉलेजों में प्रवेश केंद्रीय प्रवेश पद्धति से करने का निर्णय लिया है. केंद्रीय प्रवेश पद्धति में लगभग 300 महाविद्यालय शामिल हैं. इसमें लगभग 25 हजार विद्यार्थियों के प्रवेश केंद्रीय पद्धति से होंगे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.