Published On : Sun, Sep 29th, 2019

Price Hike: प्याज के बढ़ते दामों पर केंद्र सरकार ने निर्यात पर लगाई रोक

देश में प्याज के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्याज के निर्यात पर रोक लगा दी है।

प्याज की दाम 60 से 80 रुपये किलो पहुंच गए हैं। प्याज की आपूर्ति में कमी और बढ़ती कीमतों का खामियाजा प्याज के बाद अब टमाटरों पर भी दिख रहा है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली में टमाटर की कीमतों में करीब 70 फीसदी का उछाल आया है।

Gold Rate
16 Sept 2025
Gold 24 KT ₹ 1,10,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,03,000 /-
Silver/Kg ₹ 1,29,800/-
Platinum ₹ 48,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महंगाई की मार के चलते त्योहारी सीजन में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तरी क्षेत्रों में सब्जियों की कीमतों में भारी बारिश सहित विभिन्न कारणों की वजह से सप्लाई नहीं हो पा रही है।

Advertisement
Advertisement