Published On : Wed, Sep 17th, 2014

मलकापुर : चोरी के दस दुपहिया के साथ आरोपी पकड़ाया

Advertisement


मलकापुर (बुलढाणा)।
दुपहिया वाहनों की चोरी की जांच कर रही शहर पुलिस को चोरी के तीन दुपहिया वाहनों के साथ ही एक मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है. एक आरोपी फरार बताया जाता है. इस मामले में और कुछ वाहनों की बरामदगी की संभावना है.

15 अप्रैल को चालीसबिघा परिसर में विजय बनवट की मोटरसाइकिल चोरी गई थी. इस मामले में शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था. मामले की जांच के दौरान शहर पुलिस ने 10 सितंबर को सै. वसीम सै. नूरा कुरेशी, सै. अयूब सै. युसुफ कुरेशी दोनों पारपेठ निवासी को कब्जे में लेकर उनसे 7 गाड़ियां बरामद की. चोरों का 15 सितंबर तक कस्टडी रिमांड लिया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने और 3 दुपहिया वाहनों को बरामद किया. शेख सद्दाम शेख युसूफ कुरेशी (25) कुरेशी मोहल्ला पारपेठ फरार हो गया.

इस कार्रवाई को थानेदार महेंद्र देश्मुख के मार्गदर्शन में एपीआई दीपक वलवी, कॉ. मापारी, कॉ. अशोक म्हस्के, तैयब अली, गजानन अहेर, काले, चोपडे, इटवाले ने अंजाम दिया. तीनों आरोपियों को 20 सितंबर तक पुलिस हिरासत में लिया गया है.

File pic

File pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.