Published On : Sat, Mar 28th, 2020

नागपूर में 1और कोरोना वायरस पॉजिटिव

Advertisement

मुंबई/नागपूर: भारत में महाराष्ट्र और केरल राज्य कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के आज (28 मार्च) के ताजा अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6 नए केस सामने आए हैं। जिसमें से 5 मुंबई में और एक नागपुर में। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। महाराष्ट्र में शुक्रवार (27 मार्च) को कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले आए थे। इनमें से 15 नये मामले केवल सांगली जिले में आए थे। विभाग ने बयान जारी कर बताया कि दूसरी ओर राज्य में 24 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में किस जिले में कितने कोविड-19 मरीज
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सामने आए कुल संक्रमितों में से मुंबई से 51+ 5 , पिम्परी चिंचवाड़ से 13, पुणे से 18, सांगली से 24, नवी मुंबई और कल्याण-डोम्बिविली से छह-छह, नागपुर से नौ, ठाणे से पांच, यवतमाल से चार, अहमदनगर से तीन, सतारा और पनवेल से दो-दो मामले शामिल हैं। इनके अलावा उल्हासनगर, औरंगाबाद, रत्नागिरी, वसई-विरार, पुणे ग्रामीण, सिंधुदुर्ग, पालघर, कोल्हापुर, गोंदिया में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पांच लोगों की मौत हुई है।

इस बीच,आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर जुट रही भीड़ से चिंतित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों अपील की है कि अनुशासन में रहे और भीड़ से दूर रहे। टेलीविजन के जरिये दिए संदेश में ठाकरे ने कहा कि सरकार ने आवश्यक वस्तुओं को 24 घंटे खोलने का फैसला किया है इसलिए कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते वे भीड़ न लगाएं।

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 834 हुए, 19 लोगों की मौत
भारत में कोविड-19 के मामले शनिवार को बढ़कर 834 पर पहुंच गए और संक्रमण के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा आंकड़ों में दो और लोगों की मौत होने की जानकारी दी है। बहरहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये दो मौत कहां हुई हैं।

Advertisement

अभी तक महाराष्ट्र में चार, गुजरात में तीन, कर्नाटक में दो और मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अब भी 748 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि 66 लोग या तो स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और एक व्यक्ति यहां से चला गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.