Published On : Mon, Oct 23rd, 2017

एक और पाटीदार नेता ने छोड़ा BJP का साथ

Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी मैदान में उतरी पार्टियों के बीच घमासान लगातार जारी है। पाटीदार समाज के नेता नरेंद्र पटेल के बाद अब एक और नेता भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से अलग हो गए हैं। करीब 15 दिन पहले बीजेपी से जुड़े निखिल सवानी ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगया है।

सवानी ने कहा कि ‘मैंने बीजेपी द्वारा नरेंद्र पटेल को एक करोड़ रुपये के ऑफर की बात सुनी, मैं दुखी हूं। बीजेपी छोड़ रहा हूं।”

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बीजेपी के साथ जाना उनका एक गलत फैसला था। हालांकि, निखिल ने यह कहा है कि उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए कोई ऑफर नहीं दिया गया। निखिल ने यह भी कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी कोई कदम नहीं उठाना चाहती।

निखिल के अलग हो जाने के बाद निखिल आरक्षण की लड़ाई लड़ रहे पाटीदार समुदाय के प्रमुख नेता हार्दिक पटेल के करीब आ गए हैं। वहीं निखिल ने यह भी कहा कि वे कांग्रेस उपाध्यक्ष से मिलने के लिए वक्त मांगेंगे। बता दें कि निखिल आरक्षण आंदोलन समिति के सूरत के संयोजक थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.