Published On : Mon, Jul 18th, 2016

एक मंत्री की भ्रष्टाचार की दुकान, तो एक का मॉल: अंजलि दमानिया

Advertisement

Anjali Damaniya (1)
नागपुर:
भंडारा के बीड़ी कामगारों के हाईकोर्ट में शुरू एक केस के सिलसिले में नागपुर पहुंची आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता अंजली दमानिया ने राज्य के कई मंत्रियो पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए है। दमानिया ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल रणजीत पाटिल, चन्द्रशेखर बावनकुले, पंकजा मुंडे, विनोद तावड़े पर भ्रष्टाचार में संलिप्तता का आरोप लगाया। वही आने वाले कुछ वक्त में इन आरोपों का खुलासा करने का दावा किया। दमानिया के मुताबिक बीजेपी के नेता और सरकार में मंत्री सीधे तौर पर भ्रष्टाचार के मामलों में शामिल है। जिसका खुलासा जल्द ही वो सबूतों के साथ करेगी।

दमानिया ने कहा कि एक मंत्री की भ्रष्टाचार की दुकान है तो एक का मॉल है। मंत्रियो पर उनके द्वारा लगाए गए आरोपों पर फिलहाल कुछ भी कहने से दमानिया ने इनकार किया है। पर दावा किया कि जब वह खुलासा करेगी तो मंत्री परिषद के कई मंत्री हिल जाएंगे।

Anjali Damaniya (2)
भ्रष्टाचार के लगे आरोपों के बाद अपनी कुर्सी गवाने वाले बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खड़से को मिली क्लीन चिट को राजनितिक खेल दमानिया ने करार दिया। उन्होंने दावा किया वो भ्रष्टाचार के मामले में खडसे को छगन भुजबल के बगल में बैठाएगी यानि उन्हें जेल पहुंचाएगी।

Gold Rate
June 29 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Anjali Damaniya
आम आदमी पार्टी के टिकट पर नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ भ्रष्टाचार को ही आधार बनाकर चुनाव लड़नेवाली अंजलि दमानिया मंत्रियो के खिलाफ आरोप लगाकर फिर सुर्खियों में आ गई है। फिलहाल तो वह आप पार्टी की सदस्य नहीं है। लेकिन राज्य में नेताओं से जुड़े भ्रष्टाचार को सामने लाती रही है। बहरहाल नागपुर में राज्य के मंत्रियो पर लगाए गए आरोप पर वो क्या सबूत पेश करती है यह देखने वाली बात होगी।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

सोलर प्लांट के बावजूद भारी बिजली बिल #maharashtranews #smartmeter #electricity #bills #newsupdate

सोलर प्लांट के बावजूद भारी बिजली बिल #maharashtranews #smartmeter #electricity #bills #newsupdate

ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन #maharashtranews #tuitionfees #congress #andolan

ट्यूशन फीस बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन #maharashtranews #tuitionfees #congress #andolan

महिला को एमडी ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम #nagpurnews #crime #md #taskar #news

महिला को एमडी ड्रग्स के झूठे केस में फंसाने की साजिश नाकाम...

एमआईडीसी में युवक की बेरहमी से हत्या #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

एमआईडीसी में युवक की बेरहमी से हत्या #nagpurnews #crime #murdernews #newsupdate

सिर्फ एक धक्का... फिर चला चाकू #nagpurnews #crime #accusedarrested #murdernews

सिर्फ एक धक्का... फिर चला चाकू #nagpurnews #crime #accusedarrested #murdernews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges