Published On : Tue, Dec 4th, 2018

हॉकी मैच में एक हुआ ड्रॉ तो एक में दीनानाथ स्कुल ने जीता 7-0 से मैच

Advertisement

मंगलवार को होने थे चार मैच लेकिन जगत पब्लिक स्कुल कि टीम के नहीं आने से हुए केवल दो मैच

नागपुर: मंगलवार को वीएचए ग्राउंड में चल रहे वीएचए-भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में चार मैच खेले जाने थे. लेकिन जगत पब्लिक स्कुल की टीम के नहीं आने की वजह से दो ही मैच हुए. जिसमें पहला मैच सेंट उर्सुला और जगत पब्लिक स्कुल के गर्ल्स के बीच खेला जाना था.लेकिन जगत स्कुल के खिलाड़ियों के नहीं आने की वजह से उर्सुला को पॉइंट मिले. दूसरा मैच किड्स वर्ल्ड स्कुल और नागपुर महानगर पालिका स्कुल एम.ए. के आजाद की लड़कियों के बीच खेला गया. यह मैच 0-0 से ड्रॉ हुआ. तीसरा मैच एम.ए. के आजाद और जगत पब्लिक स्कुल के बॉयज के बीच खेला जाना था.

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लेकिन पब्लिक स्कुल के विद्यार्थी नहीं होने से आजाद स्कुल को वॉक- ओवर पॉइंट्स मिले. इसके बाद का मैच रॉयल गोंडवाना पब्लिक स्कुल और दीनानाथ स्कुल के बीच खेला गया. जिसमें दीनानाथ स्कुल जीती. इस मैच में दीनानाथ ने 7-0 से जीत दर्ज की. इस मैच में वेंकटेश उसारे ने 4, तन्मय बांदगडे ने 1, प्रज्वल चौधरी ने 1 और स्पंदन बोरकर ने 1 गोल किया.

कल यानी बुधवार को सेंट अन्थोनी और किड्स हाईस्कूल के बीच मुकाबला होगा. उसके बाद भवंस और स्कुल ऑफ़ स्कॉलर्स के बीच मुकाबला होगा, नागपुर माध्यमिक की टीम कल जगत पब्लिक स्कुल से भिड़ेगी, दीनानाथ स्कुल की टीम का मैच एम.ए.के आजाद स्कुल के साथ होगा और आखरी मैच सेंट माइकल और इरा इंटरनेशनल स्कुल के बीच होगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.