– विदर्भ के सैकडों कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थिति दर्ज करवाएंगे
नागपुर -मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दल मुंबई में दशहरा सम्मेलन के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रहा है. इसके लिए सैकड़ों कार्यकर्ता विदर्भ से जाएंगे और नागपुर जिले के करीब 100-150 कार्यकर्ता इस सभा में शामिल होंगे.
पहली बार शिवसेना की ओर से एक ही दिन में दो दशहरा सम्मेलन अलग-अलग स्थान पर होंगी। बैठक के लिए दोनों गुटों ने शिवाजी पार्क के लिए काफी मशक्कत की थी. न्यायालय की लड़ाई में उद्धव ठाकरे की सेना ने जीत हासिल की है. इसलिए शिंदे समूह BKC पर दोगुनी भीड़ इकट्ठा कर करारी जवाब देने की कोशिश करेगा। इसके लिए पूरे ताकत झोंक दी गई हैं। शिंदे समूह के 40 विधायक और 12 सांसद हैं। इसके अलावा राज्य में सत्ता है और राज्य में मंत्री भी हैं। इसलिए शिंदे समूह के लिए भीड़ जुटाना मुश्किल नहीं है.
शिंदे समूह के जिला प्रमुख संदीप इटकेलवार ने बताया कि हमें मुंबई आने के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन कार्यकर्ताओं को लाने का कोई लक्ष्य नहीं दिया गया। ज्यादातर कार्यकर्ता स्वेच्छा से जाएंगे। कोई हवाई जहाज से मुंबई जाएगा, कोई ट्रेन से और कोई अपना चार पहिया वाहन लेकर जाएगा। इसकी योजना बनाई जा रही है। संदीप इटकेलवार ने बताया कि नागपुर जिले से करीब एक हजार कार्यकर्ता जाने को तैयार हैं.
नागपुर जिले के रामटेक लोकसभा क्षेत्र से सांसद कृपाल तुमाने और रामटेक विधायक आशीष जायसवाल शिंदे समूह में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा किरण पांडव, मंगेश काशीकर समेत कई शिवसैनिक शिंदे समूह से जुड़ चुके हैं। यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्र की सांसद भावना गवली और मंत्री संजय राठौड़ के भी दशहरा सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भेजने की उम्मीद है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
नागपुर में आधी रात घर में घुसकर युवती से लूट #nagpurnews #crime...
मात्र 10 मिनट में 10 लाख के मोबाइल फोन चोरी कर हुआ...
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 27 JUNE 2026 #newsupdate...
नागपुर में देह व्यापार का भंडाफोड़ #nagpurnews #Crime #prostitute #NewsUpdate #latestnews
नागपुर के प्रतापनगर में खड़ी दो गाड़ियों में लगाई आग #nagpurnews #NewsUpdate...









