Published On : Wed, Feb 25th, 2015

सावनेर : अण्णा हजारे के समर्थन में एक दिवसीय धरना आंदोलन

Advertisement

one day Dharna aandolan
सावनेर (नागपुर)। केंद्र शासन नए से भूमी अधिग्रहण विधेयक लोकसभा में पारित करने की योजना में है. जो किसानों के विरोध में है. इस विधेयक के विरोध में अण्णा हजारे का दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन शुरू है. उनको सहयोग करने के लिए गांधी चौक में भ्रष्टाचार विरोधी जनआंदोलन तालुका सावनेर की ओर से सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों ने एकदिवसीय धरना आंदोलन किया.

बुधवार सुबह 10 बजे गांधी चौक के महात्मा गांधी के पुतले को माल्यार्पण करके तालुका अध्यक्ष अरुण ऋषिया, संजय टेम्भेकर, किशोर ढुंढेले, दिलीप धोरमोरे के नेतृत्व में महावीर कमाले, केदार नाथ भाटी, प्रदीप बाराई, एंड मनोहर धातोड़े, आनंदराव बागडे, मानिकराव कुथे, शुभम बागडे, नरेंद्र दुबे सहित सैकडो नागरिकों तथा किसानों ने एक दिवसीय धरना आंदोलन किया गया. इस दौरान किसानो के खिलाफ पारित होने वाले भूमि अधिग्रहण विधेयक का विरोध किया.

शाम 5 बजे अरुण ऋषिया के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल उपविभागीय अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और पंतप्रधान को ज्ञापन देकर केंद्र शासन द्वारा पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक तत्काल वापिस लेने की मांग की. केंद्र शासन ने अण्णाजी के आंदोलन में दखल न लेने पर अण्णा के दिशा निर्देश अनुसार संपुर्ण भारत में तीव्र आंदोलन करने की तैयारी दिखाई है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.