Published On : Mon, Mar 9th, 2015

कोंढाली : भाजीखाये हत्याकांड में एक गिरफ्तार

Advertisement


मृतक की सायकल जब्त

कोंढाली (नागपुर)। यहां के सावंगा निवासी विनोद चिंतामन भाजीखाये की 18 फ़रवरी को निर्मम हत्या कर दी थी. इस मामले में कोंढाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के घर से मृतक की सायकल जब्त की है. दिगडोह निवासी प्रवीण पुनाराम वरठी (20) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को डिगडोह निवासी विनोद तथा आरोपी प्रवीण पुनाराम वरठी (20) की माँ महाशिवरात्रि के अवसर पर सीताखैरी के शिव क्षेत्र गए थे. वहीं डिगडोह के ही निवासी सुरज गणपत राउत (22) तथा उसके अन्य तीन साथी भी सीताखैरी के शिवरात्री मेले में गए थे. सुरज राउत तथा उसके तीन साथी अपनी दुपहिया से डिगडोह वापस आ रहे थे. इसी दौरान विनोद भाजीखाये तथा आरोपी प्रवीण की माँ शराब के नशे में धुत डिगडोह गांव के मोड़ पर बैठे थे. इसकी जानकारी सुरज राउत तथा अन्य तिन युवकों ने प्रवीण वरठी को दी. जानकारी मिलते ही मिलते ही प्रवीण वरठी तथा सुरज राउत घटनास्थल पर पहुंचे. जहां विनोद तथा आरोपी की माँ को आस-पास बैठे पाया गया. जिससे आरोपी प्रवीण तथा उसके मित्र सूरज ने मिलकर मृतक की जमकर धुनाई की. विनोद जैसे तैसे घटनास्थल से भाग निकला. मृतक विनोद विगत 18 फरवरी से लापता होने से उसके परिजनों ने 19 फरवरी को विनोद के लापता होने की शिकायत कोंढाली पुलिस में दर्ज कराई. तब से कोंढाली पुलिस तथा मृतक परिजन मृतक विनोद की खोज में लगे रहे.

7 मार्च दोपहर डिगडोह गांव के समीप पहाडी के पास के गड्ढे में एक लाश होने की जानकारी मिली. यह जानकारी कोंढाली पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही काटोल के उपविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वर भातगडे तथा कोंढाली पुलिस घटनास्थल पहुंचे वहा मृतक के शरीर पर नीला जिन्स तथा सफ़ेद शर्ट के निशान देही से विनोद भाजीखाये का मृतदेह होने की पुष्टी मृतक के परिजनों ने की. 8 मार्च को कोंढाली पुलिस ने मृतक की सायकल आरोपी के घर से जप्त की तथा प्रवीण पुनाराम वरठी को गिरफ्तार किया गया है.

मृतक विनोद भाजीखाये आधी जली अवस्था में खड्ढे में पाया गया. उसे किसीने जलाया अथवा मृतक की हत्या कैसे की गई यह जांच काटोल के उपविभागीय अधिकारी ईश्वर कानफाडे तथा कोंढाली के थानेदार प्रदीप लांबट जांच कर रहे है. मृतक विगत 15 दिनों से गड्ढे में पड़ा था? अथवा उसकी हत्या कर गड्ढे में लाकर डाला गया ? यह सवाल अभी भी अनुत्तरित है. जिसकी जांच में कोंढाली पुलिस जुटी है.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.