Published On : Mon, Nov 15th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

निर्जन घर से डेढ़ लाख के आभूषण, नकद चोरी

Advertisement

नागपुर: कपिलनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंगुलिमाल नगर स्थित प्रबोधन अपार्टमेंट में अज्ञात आरोपियों ने तकरीबन डेढ़ लाख रुपए मूल्य के आभूषण और कैश की चोरी की। पुलिस ने रजनीश कुमार प्रकाश वर्मा (45) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

रजनीश शनिवार रात को करीब 11 बजे घर में ताला लगाकर कहीं गए थे। तकरीबन आधी रात को एक अज्ञात आरोपी ताला तोड़कर उनके घर में दाखिल हुआ। बेडरूम की अलमारी से कुल 1.49 लाख रुपए नकद और सोने के आभूषण चोरी कर वह घटनास्थल से फरार हो गया।

रविवार सुबह करीब छह बजे रजनीश घर पर लौटे तो उन्हें चोरी का पता चला। कपिलनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.