Published On : Sat, Nov 7th, 2020

आज ही के दिन बाबासाहेब ने लिया था स्कुल में प्रवेश

Advertisement

7 नवंबर ‘ विद्यार्थी दिवस ‘ के रूप में मनाया

नागपुर– डाॅ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने जिस दिन स्कूल में प्रवेश लिया था, आज शनिवार को वो दिन है, यानी 7 नवंबर. आज ही के दिन बाबासाहेब ने स्कुल में प्रवेश लिया था.राज्यभर के सभी स्कूलों व जूनियर काॅलेजों में ‘विद्यार्थी दिवस’ के रूप में आज इसे मनाया गया.

दरअसल 7 नवंबर वर्ष 1900 को डाॅ. बाबा साहब आंबेडकर ने प्रताप सिंह हाईस्कूल, राजावाडा चौक, सातारा में पहली कक्षा में प्रवेश लिया था. स्कूल रजिस्टर में उनका नाम भिवा लिखा गया था. स्कूल रजिस्टर के 1914 क्रमांक पर बालक भीवा का नाम है. यह रजिस्टर स्कूल प्रशासन के पास सुरक्षित है.

डाॅ आंबेडकर स्कूल जाकर खुद शिक्षित हुए और करोड़ों दलितों-वंचितों का उद्धार किया. बाबा साहब का स्कूल प्रवेश एक क्रांतिकारी घटना है. इसलिए अब हर साल 7 नवंबर को विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है. इस दिन सभी स्कूलों में डाॅ. बाबा साहब आंबेडकर के जीवन पर आधारित निबंध स्पर्धा, वाक स्पर्धा, काव्य वाचन आदि आयोजन किए जाते है. कई जगहों पर कार्यक्रम भी किए जाते है. लेकिन कोरोना का संक्रमण होने की वजह से अनुयायियों ने घर में ही बाबासाहेब को नमन किया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.