Published On : Wed, Jan 30th, 2019

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘स्वयम’ द्वारा विद्यार्थियों के लिए ‘ एजुकेशनल ट्रिप ‘

Advertisement

नागपूर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शतकोत्तर सुवर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर स्वयम् सामाजिक संस्था, माय करिअर क्लब और जागतिक अहिंसा दिन आयोजन समिती की ओर से क्लास आठवीं से लेकर बारवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘ गांधी विचार ‘ : आज की आवश्यकता ‘ इस विषय पर निबंध लेखन स्पर्धा ली गई थी. इस स्पर्धा के विजेताओ को गांधी पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को पिकनिक के माध्यम से सेवाग्राम आश्रम में जाने का मौका दिया गया. इतिहास की पढ़ाई से अनुभवसम्पन्न पीढ़ी का निर्माण हो, महापुरुषों के जीवनचरित्र से प्रेरणा लेकर आदर्श जीवन की तरफ कदम बढ़ाए, विद्यार्थियों में विचारक्षमता समेत लेखन कौश्लय विकसित हो, इस हेतु से स्वयम के अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार की संकल्पना से निबंध लेखन स्पर्धा का आयोजन किया गया था. इस स्पर्धा में नागपूर की 30 स्कुल, हाईस्कूल और कॉलेज के 650 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. इसमें से सर्वश्रेष्ठ 10 विजेताओ को महात्मा गांधी जयंती को स्मृतिचिन्ह और स्पर्धकों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए. तो वही गांधी पुण्यतिथि पर हरएक स्कुल के 3 विजेताओ को सेवाग्राम आश्रम ले जाया गया.

महात्मा गांद्दी के साथ ही कस्तुरबा गांधी, सरहद्द गांधी, राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज इनके चरणस्पर्श से पावन हुआ सेवाग्राम आश्रम . स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र बने सेवाग्राम से विभिन्न आंदोलन की शुरुवात हुई है. आजादी के बाद भी पूर्व राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने अनेक बार इस क्रांतिभूमि में भेट देकर देशकार्य की प्रेरणा ली है. इन सभी ऎतिहासिक घटनाओ का और यहां की वस्तुओ की जानकारी इस पिकनिक के अवसर पर विद्यार्थियों को दी गई. इस पिकनिक में शिक्षक- शिक्षिकाओ का भी समावेश रहा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.