Published On : Mon, Jan 14th, 2019

संगठन के विस्तार पर संघ के प्रमुख स्वयंसेवक अमरावती में करेंगे मंथन,संघ प्रमुख देंगे मार्गदर्शन

Advertisement

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख स्वयंसेवकों की ट्रेनिंग का शिविर इस महीने की 18 से 20 जनवरी के बीच अमरावती में आयोजित किया गया है। शहर के सिपना इंजीनियरिंग कॉलेज की 27 एकड़ जगह में तीन दिवसीय शिविर के लिए अंबानगरी साकार की गई है।

इस शिविर में खुद संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत मार्गदर्शन करेंगे। विदर्भ प्रांत के स्वयंसेवकों के लिए आयोजित किये गए इस शिविर में विदर्भ की सभी तहसीलों के विस्तार और अन्य अहम जिम्मेदारियाँ संभालने वाले 5363 स्वयंसेवक भाग लेंगे। समय-समय पर संघ ऐसे ट्रेनिंग शिविरों का आयोजन करते रहता है इस वर्ष विदर्भ के स्वयंसेवकों का चयन किया गया है।

शिविर के दौरान देश की प्रमुख समस्याओं के साथ भविष्य में किये जाने वाले काम उनके नियोजन और पद्धति के साथ सामाजिक परिस्थियों पर मंथन होगा। शिविर में संघ प्रमुख के साथ सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी,सह-सरकार्यवाह भागय्या के साथ अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी प्रांत प्रचारक,प्रांत संघचालक भी उपस्थित रहेंगे। संघ का विस्तार शिविर में मंथन का प्रमुख विषय होगा इसके अलावा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थिति पर भी चर्चा होगी।

Advertisement

साकार की जा रही अंबानगरी में पांच उपनगर होंगे जिन्हे रिद्धपूर, ऋणमोचन, कौंडण्यपूर, मुक्तागिरी और गुरूकुंज नगर नाम दिया गया है। हजारो कार्यकर्ताओं के रहने के लिए प्रत्येक उपनगर में 1 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के रहने और भोजन की व्यवस्था होगी। इसके लिए तंबू बनाये गए है।

इस अंबानगरी को साकार करने के लिए 400 से अधिक स्वयंसेवक काम में जुटे है। शिविर के दौरान कई सम्मेलनों का आयोजन किया गया है जिसमे प्रमुख रूप से मातृसम्मलेन शामिल है। इस सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिका निभा रही महिला मार्गदर्शन करेगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.