Published On : Thu, Jul 5th, 2018

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को ट्विटर पर धमकी देने वाला गिरीश गिरफ्तार

कांग्रेस नेता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। चतुर्वेदी को ट्विटर पर नाबालिग बेटी का बलात्कार करने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने गोरेगांव पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। गृह मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया था। गृह मंत्रालय के आदेश पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरीश के1605 ट्विटर अकाउंट से चतुर्वेदी को धमकी दी थी। ट्विटर से आरोपी शख्स की जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद अहमदाबाद से गोरेगांव पुलिस ने आरोपी गिरीशको गिरफ्तार किया गया है। उसपर पॉक्सो एकट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले, गृह मंत्रालय ने प्रियंका चतुर्वेदी को अभद्र ट्वीट भेजने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने मंगलवार को मुंबई पुलिस से कहा है कि ट्वीट भेजने वाले शख्स की पहचान कर फौरन इस मामले में एफआईआर दर्ज करें। कानून के तहत उस शख्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को कहा गया था। गृह मंत्रालय ने ट्वीटर को भी उस शख्स के एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा गया था।

Gold Rate
May 11- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,60,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गौरतलब है कि कांग्रेस की सचिव स्तर की कार्यकर्ता और प्रवक्ता को ट्वीटर ट्रोल में किसी शख्स ने धमकी दी। इतना ही नहीं उस शख्स ने प्रियंका की बेटी को लेकर भी अति अभद्र टिप्पणी की। ट्वीट करने वाले के डीपी की जगह भगवान राम का चित्र है और प्रोफाईल जय श्री राम के नाम से बनी है। प्रियंका ने ट्वीटर पर उसे राम के नाम पर अश्लील बात करने के लिए करारा जवाब दिया। साथ ही मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement