नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के 60 वे जन्मदिन के अवसर पर एकत्रित की गयी गौरव निधि का आगामी 21 सिंतबर को वितरण किया जायेगा। नितिन गड़करी षष्ठाब्दीपूर्ति गौरव समारोह के द्वारा उनके जन्मदिन 27 मई 2017 को शहर के कस्तूरचंद पार्क मैदान में भव्य नागरिक समारोह आयोजित किया गया था। इस आयोजन के दौरान बीजेपी के नेताओं द्वारा गड़करी को देने के लिए 1 करोड़ 27 लाख रूपए इकट्ठे किये गए थे।
इस राशि को गड़करी ने सामाजिक कार्य करने वाली सस्थाओं को देने का ऐलान किया था। इसी ऐलान के मुताबिक राज्य में समाजकार्यो के सक्रिय 107 सस्थाओं को यह राशि प्रदान की जाएगी। सोमवार को पत्रकार भवन में आयोजित पत्रपरिषद में बीजेपी शहराध्यक्ष सुधाकर कोहले ने जानकारी देते हुए बताया की समिति द्वारा राज्य की 107 संस्थाओ का चयन किया गया है।
जिसमे 43 नागपुर शहर से 7 जिले से, विदर्भ की 34 और राज्य के अन्य भाग से 23 संस्थाओ को यह राशि प्रदान की जाएगी। किस संस्था को कितनी राशि प्रदान की जाएगी इसका चयन स्वयंम गड़करी द्वारा किये जाने की बात कोहले ने कही। 21 तारीख को शिक्षक सहकारी बैंक में आयोजित समारोह में खुद गड़करी यह राशि प्रदान करेंगे। पत्रपरिषद में शहराध्यक्ष के अलावा पार्टी प्रवक्ता चंदन गोस्वामी,गड़करी के निजी सहायक अविनाश भुसे और नितिन कुलकर्णी उपस्थित थे।
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...
नागपुर के बार के बाहर मिर्च पाउडर डालकर युवक पर चाकू से...




