Published On : Wed, May 17th, 2017

गड़करी के जन्मदिवस पर कार्यकर्त्ता चलाएंगे स्वछता अभियान

Advertisement

Nitin Gadkari
नागपुर:
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी कार्यकर्त्ताओ ने स्वछता अभियान का संकल्प लिया है । इसी महीने की 27 तारीख को गड़करी का जन्मदिन है अपने नेता के जन्मदिन के अवसर पर दक्षिण – पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोनेगांव तालाब की साफ़ – सफ़ाई करेंगे।

इस आयोजन की जानकारी देते हुए नगरसेवक संदीप जोशी ने कहाँ कि 21 से 28 मई के दौरान यह अभियान चलाया जायेगा उनके मुताबिक आम तौर पर जन्मदिन की बधाई देने के लिए होर्डिंग बैनर लगाने की परंपरा है लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस व्यवहार को बदलते हुए सामाजिक कार्यो के माध्यम से अपने नेता का जन्मदिन मानाने का प्रयास शुरू किया है। सोनेगांव तालाब की सफ़ाई अभियान के दौरान करीब 5 हज़ार ट्रक गाद निकालने संकल्प लिया है। इस अभियान के दौरान सामाजिक भागीदारी के साथ तालाब का पुर्नोद्धार भी किया जायेगा। इस अभियान के लिए 7 पोकलैंड मशीन,4 जेसीबी और चालीस ट्रक का इस्तेमाल किया जायेगा।

दक्षिण – पश्चिम नागपुर में सोनेगांव तालाब जलसंचय का प्रमुख स्त्रोत है लेकिन तालाब लीकेज होने की वजह से पानी का संचय नहीं हो पता है इस अभियान के लिए पूर्व भूवैज्ञानिक चेतन राजकरणे की मदत ली जा रही है वह अभियान के रिपोर्ट बना रहे है जिसके आधार पर काम होगा।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तालाब से निकलने वाली मिट्टी घरों में गार्डन पौधे लगाने आम लोगों को भी सौपी जाएगी। इस अभियान के तहत वृक्षारोपण और तालाब के सौंदर्यीकरण के साथ सुरक्षा दिवार का भी निर्माण किया जायेगा। शहर में गर्मी के दिनों में पानी की समस्या को देखते हुए पार्टी कार्यकर्त्ता घर घर जाकर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की अपील कर रहे है। पत्रकार परिषद में संदीप जोशी के साथ पार्टी के दक्षिण -पश्चिम मंडल के महामंत्री आशीष पाठक, सचिन कारकल, श्रीपाद बोरीकर, सुरेंद्र पांडे, नगरसेविकापल्लवी शामकुले, मीनाक्षी तेलगोटे उपस्थित थी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.