Published On : Wed, Sep 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

संकेत फुके के निधन पर , फुके परिवार को सांत्वना देने पहुंचे NCP नेता प्रफुल्ल पटेल

Advertisement

शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना देते ढ़ाढ़स बंधाया

गोंदिया भंडारा जिले के विधायक डॉ. परिणय फुके के छोटे भाई संकेत फुके के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारे के साथ-साथ क्षेत्र में इनके शुभचिंतकों के बीच शोक की लहर छाई हुई है और वे आवास पर पहुंचकर तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते दिखाई दे रहे हैं।

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

संकेत फुके के निधन के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा NCP नेता प्रफुल्ल पटेल 13 सितंबर को नागपुर स्थिति फुके आवास पर सांत्वना देने के लिए पहुंचे तथा शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्होंने सांत्वना देते ढांढस बंधाया।

Advertisement

बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री व पालक मंत्री तथा मौजूदा विधान परिषद सदस्य डॉ.फुके के छोटे भाई संकेत फुके का शनिवार 10 सितंबर को अंतिम संस्कार हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

संकेत फुके के निधन की खबर पाकर सांसद प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेसी नेता तथा लोकमत समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा ने शोकाकुल फुके परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना व्यक्त की , इस सांत्वना भेंट दौरान विधायक डॉ. परिणय फुके ,परिणीता फुके, रमेश फुके , प्रतीक सरोगी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.