Published On : Thu, May 18th, 2017

अब 8 माह तक किसान कर सकेंगे सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए ऑन लाइन आवेदन

Advertisement

Sprinkler-irrigation
नागपुर
: सन 2017-18 के लिए प्रधान मंत्री कृषी सिंचाई योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत सुक्ष्म सिंचाई विकल्पों अर्थात तुषार सेट, स्प्रिंकरलर, रेनगन, सेमी परमानेंट इरिगेशन सिस्टीम के लिए अनुदान मुहैय्या कराने का समावेश है. जिसमें माइक्रोजेट, फॅनजेट्स के साथ कम पानी डिस्चार्ज करनेवाली इरिगेशन प्रणाली का समावेश है. किसानों को इस सिंचाई योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना होगा। खास बात यह है कि इस योजना को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के मकदसद से पहली बार योजना के आवेदन की तिथि डेढ़ महीने के बजाए पूरे 8 महीनों तक अर्थात 31 दिसंबर तक बढ़ाई गई है.

आवेदन करने के लिए www.mahaethibak.gov.in वेबसाइट में विजिट करना होगा. लॉग इन करने के लिए आवेदक किसान की लॉग इन आईडी उसका आधार कार्ड नंबर रखा गया है. आवेदन स्विकार किए जाने के बाद लाभार्थी को DBT (Direct Benefit Transfer) पोर्टल से जोड़ा जाएगा. सहमति मिलने के बाद किसानों को 30 दिनों के भीतर सूक्ष्मी सिंचाई सेट के बैठाए जानेवाले बिल की प्रति अपलोड करनी होगी. जिसके बाद कार्य प्रगति के आधार पर आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस अलर्ट भेजा जाएगा.

लेकिन इस बार किसान को अपने बैंक खाते बंद करने की सुविधि मुहैय्या नहीं कराई गई है. लिहाजा किसान को अपना ही बैंक खाता रजिस्टर करना होगा. जानकारी के लिए संबंधित कृषी सहायक, कृषी पर्यवेक्षक, मंडल कृषी अधिकारी, तहसील कृषी अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. जिल्हा अधीक्षक कृषी अधिकारी मिलिंद शेंडे ने अपील की है कि आवेदन किसान को आवेदन करते समय सातबारा का नमूना, 8/अ क्रमांक व मैप के साथ 31 डिसेंबर 2017 तक पध्दति से आवेदन करना होगा।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.