Published On : Wed, Apr 20th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

हनुमान जन्मोत्सव पर “बेटी बचाओ सशक्त बनाओ” झांकी आकर्षक का केंद्र रही

Advertisement

कामठी – प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा कामठी द्वारा श्री हनुमान जयंती के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में पुरे शहर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया| ब्रह्मकुमारी विद्यालय की चैतन्य झांकी थी ” बेटी बचाओ सशक्त बनाओ” जिसमें यह दर्शाया गया था की कन्या ही वास्तव में 9 देवियों का स्वरूप है जो जिस घर मे जन्म लेती है उस घर में खुशिया लाती है और घर को सुख संपदा से भरपूर करती है परंतु इन्सान अज्ञानवश या पुत्रमोह केकारण कन्या को पेट मे खतम कर कन्याभ्रूण हत्या जैसा पाप कर बैठते हैं|

परंतु वर्तमान समय बेटा और बेटी मे कोई फर्क ना करते हुए बेटियो को भी बेटे जैसा व्यवहार कर उन्हे सशक्त बनाने पर जोर देने का संदेश झांकी के द्वारा दिया गया| झांकी का अवलोकन पुरे शहर के हजारो लोगों ने किया और सभी ने सजीव झांकी को बहुत सराहना की|

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

और समाज परिवर्तन के कार्य मे सोच परिवर्तन करने के लिए ब्रह्माकुमारी विद्यालय का धन्यवाद किया| झांकी में शहर के गणमान्य नागरिक जैसे पूर्व पालकमंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुळे, विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व विधायक देवराव रडके, शोभायात्रा समिती अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व सांसद श्री विलास मुत्तेमवार, माजी राज्यमंत्री सुलेखाताई कुंभारे, पूर्व सांसद विलास मुत्तेमवार, पूर्व जि. परिषद अध्यक्ष सुरेश भोयर, निशाताई सावरकर, हनुमान जयंती उत्सव शोभायात्रा समिती के सभी पदाधिकारी, सभी समाज के पदाधिकारी, नगराध्यक्ष, पूर्व नगराध्यक्ष मायाताई चौरे, डॉ. राजेंद्र अग्रवाल, उमेश मस्के, प्रमोद पेठे, महेश भारुका सहित कामठी सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दिदी, और शहर के गणमान्य नागरिकों का जनसमुदाय की उपस्थिती थी|

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.