Published On : Mon, Sep 17th, 2018

बर्थडे पर पहली बार प्रियंका ने निक को पब्लिकली किया किस

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हो चुकी है. खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. हाल ही में प्रियंका ने मंगेतर निक जोनस का बर्थडे मनाया.

निक जोनस 26 साल के हो गए. निक ने अपने करीबियों के साथ कैलिफोर्निया के एंगल स्टेडियम में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस दौरान निक जोनस के भाई जोए जोनस भी वहां मौजूद थे.

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मौके को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने प्यार को प्बलिकली किस भी किया.

वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाईं और हूटिंग की. बता दें कि निक और प्रियंका ने पहली बार पब्लिकली किस किया. इसके बाद निक ने केक काटा. फिर प्रियंका और निक ने एक दूसरे को केक भी खिलाया.

Advertisement

पिछले महीने दोनों कलाकारों ने प्रियंका के मुंबई स्थित निवास पर सादे समारोह के बीच सगाई रचाई. इस दौरान निक के माता-पिता भी वहां मौजूद थे. फिलहाल दोनों के शादी की कोई डेट निर्धारित नहीं हुई है मगर ऐसा माना जा रहा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी रचा सकते हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने भी इस मौके को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अपने प्यार को प्बलिकली किस भी किया.

Credit: Aaj Tak

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.