Published On : Thu, Dec 11th, 2014

चिमूर : ओमिनी-आयशर में भिड़ंत, 3 की मौत, 1 घायल

Advertisement

Chimur Accident
चिमूर (चंद्रपुर)। चिमूर में तीन व्यापारी मित्र नागपुर से खरीदी कर मारुति ओमिनी से चिमूर वापस लौटते वक्त उमरेड के पास श्रीकृष्ण बियर बार के पास विपरीत दिशा से आ रहे आयशर ट्रक से भिड़ जाने से तीनों की घटनास्थल पर मौत हो गई. इसमें एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी. चिमूर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात 9:30 बजे में चिमूर के तीन व्यापारीबंधु नागपुर से खरीदी कर ओमिनी वैन एमएच34 के 947 से वापस लौटते वक्त उमरेड के पास श्रीकृष्ण बियर बार के पास विपरीत दिशा से आ रहे आयशर ट्रक एम. एच. 31 सीबी 6552 से जा टकराया. आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में नेहरू वार्ड के जहीर शेरू मियाँ शेख (37), मुजीब यूसुफ खान उर्फ मुन्ना मिस्त्री (47), आबिद अजीज जांगड़ा (35) दोनों आज़ाद वार्ड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक 8 वर्षीय बालिका के सिर पर चोट लगने से मामूली घायल है. जिसे देर रात नागपुर में इलाज के लाया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.