Published On : Fri, Dec 24th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

दुबई से लौटा युवक ओमिक्रॉन पॉजिटिव; हालत सामान्य, एम्स में भर्ती

Advertisement

नागपुर. राज्य में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है. इस बीच सिटी में भी इसका एक और मरीज मिला. दुबई से लौटे 21 वर्षीय एक युवक में जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में पुष्टि हुई. युवक को एम्स में भर्ती किया गया है लेकिन स्थिति सामान्य है. फिलहाल युवक में कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं.

नरेंद्रनगर में रहने वाला युवक शनिवार को दुबई से विमान से दिल्ली पहुंचा. वहां फ्लाइट से सिटी में आया. विदेश यात्रा की पृष्ठभूमि के कारण विमानतल पर कोविड जांच की गई. रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तुरंत एम्स में भर्ती किया गया. इस बीच युवक के नमूने पुणे की नेशनल वायरोलॉजी लेबोरेटरी में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गये. गुरुवार को मिली रिपोर्ट ओमिक्रॉन ग्रस्त होने की पुष्टि हुई.

मनपा के मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. संजय चिलकर ने बताया कि युवक की हालत स्थिर बनी हुई है. सरकार की गाइड लाइन्स के अनुसार युवक की 10 दिन बाद आरटी-पीसीआर जांच की जाएगी. इसमें रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी. इसके बाद कुछ दिनों तक होम आइसोलेशन में रहना होगा. इस बीच युवक के संपर्क में आने वाले करीब 52 लोगों की जांच की जाने वाली है.

जिले में 7 नये संक्रमित
इस बीच गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जिले में 3,७०२ लोगों की जांच की गई. इनमें 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. वहीं 10 लोग रिकवर होने के बाद अपने घर गये. फिलहाल जिले में 49 एक्टिव केस हैं. प्रशासन का कहना है कि नया वैरिएंट भले ही खतरनाक नहीं है लेकिन तेजी से फैलता है. यही वजह है कि सतर्कता और सावधानी अब भी आवश्यक है. मास्क का इस्तेमाल करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.