Published On : Thu, Nov 15th, 2018

olx वेबसाईट के माध्यम से क़ैमरे हजम करने वाले दो युवा आरोपी गिरफ़्तार

Advertisement

नागपुर – olx वेबसाईट से माध्यम से किराये पर क़ैमरे लेकर उसे हजम कर लेने वाले वाले दो युवकों को क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने दो युवको को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आये दोनों शातिर आरोपी olx वेबसाईट के माध्यम से किराये से कैमरे लेते थे लेकिन उसे उसके मालिक को लौटते नहीं थे। 19 वर्षीय वैभव विनोद हर्षे और अक्षय लीलाधर वंजारी ने नागपुर के सीए रोड परदेसी तेलीपुरा निवासी 20 वर्षीय पियूष नरेश शाहू से 300 रूपए प्रति दिन के अनुसार कैनन 1300 डी कैमरा किराये से लिया था। आरोपियों ने 10 दिन के लिए कैमरा किराये से लिया था लेकिन समय बीत जाने के बाद भी उसे लौटाया नहीं। जिसके बाद पियूष कैमरा वापस लेने के लिए आरोपी के घर गया। जहाँ उसने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए।

पियूष को आरोपी के घर में 10 से 15 अन्य महँगे कैमरे दिखाई दिए। पियूष को शक होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के घर पर दबिश कर 17 कैमरे बरामद किये। बरामद कैमरों की कीमत 8 लाख 40 हज़ार रूपए आंकी गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.