Published On : Tue, Jun 26th, 2018

माँ से मारपीट करने वाले बड़े भाई को छोटे भाई ने उतारा मौत के घाट

Advertisement

Murder in Shanti Nagar

नागपुर: माँ से मारपीट करने वाले बड़े भाई को छोटे भाई ने ही मौत के घाट उतार दिया। घटना सोमवार रात गणेशपेठ ईलाके की है। गणेशपेठ थाने से महज कुछ ही दुरी पर हत्या की वारदात हुई पुलिस ने बड़े भाई को मौत के घाट उतारने वाले 30 वर्षीय नीरज विंचुरकर को गिरफ़्तार कर लिया है। नीलेश अपने बड़े भाई मृतक पंकज विंचुलकर और माँ के साथ साथ रहता था। पंकज शराब का आदी था और आये दिन घर में विवाद करता था। सोमवार रात भी वह शराब पीकर घर आया और विवाद करने लगा। इस दौरान उसने अपनी माँ से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इस बात की जानकारी पंकज के छोटे भाई नीरज को लगी। दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। पंकज, नीरज से भी मारपीट करने लगा। इसी दौरान नीरज ने हाँथ में पहनने वाले मोटे कड़े के एक टुकड़े से पंकज के सिर और चेहरे पर कई वार किये। जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गणेशपेठ इलाके में मॉडल मिल चौक के रहने वाले विंचुलकार परिवार में अक्सर विवाद होते रहता था। मृत पंकज के शराब की लत की वजह से उसकी पत्नी बच्चे को लेकर वापस अपने मायके चली गई थी। जिसके बाद से वो अक्सर विवाद किया करता था।

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.