Published On : Tue, Nov 4th, 2014

तालोधी : वृद्ध मछुआरे की निर्मम हत्या

Advertisement


सड़क किनारे मिली लाश

Tabholi Murder
तालोधी (चंद्रपुर)।
सोमवार की सुबह शौच को जाने वालों को मार्ग किनारे वृद्ध का शव दिखाई देने से तलोधी (बालापुर) परिसर में सनसनी फैली गई. पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मृतक मछुवारा होने की जानकारी है.

पुलिस से मिली अनुसार समीपस्त वैजापुर (टोली) निवासी मनोहर मारोती कुंभरे (65) रविवार को मछलिया पकड़ने के लिए गया था. दिन भर मछलिया पकड़ने के बाद उसने शाम को गोपाल (टोली) में जाकर मछलिया बेचीं. पश्चात नाश्ता किया और घर की ओर निकला. लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Tabholi Murder  (2)
सिर, गर्दन, पेट पर वार

सोमवार की सुबह खेत की ओर शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को सड़क किनारे खून से सना मनोहर का शव दिखाई दिया. पुलिस को इसकी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पंचनामा किया. मृतक मनोहर के सिर, गर्दन, पेट और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार के निशान है. साथ ही उसके शरीर पर साइकिल चलाई गई थी. चर्चा है कि, मनोहर की हत्या किसी अन्य जगह पर कर शव को यहाँ लाकर फेंका गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.