Published On : Thu, Feb 16th, 2017

मानेवाडा में मिले 16.69 लाख रुपए पुराने नोट

Advertisement

नागपुर: सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोटों का चलन बंद कर दिया गया है। बावजूद इसके नागपुर में मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मानेवाडा पुरानी बस्ती में पुलिस ने एक मकान पर बुधवार की शाम छापा मारा। इस मकान से 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों के बंडल सहित करीब 16 लाख 69 हजार रुपए जब्त किए गए।

पुलिस इस मामले को आयकर विभाग को सौंपने का निर्णय लिया है। इस कार्रवाई से एक बार फिर मानेवाडा क्षेत्र में खलबली मच गई है। इससे पहले भी हुडकेश्वर पुलिस ने पिछले दिनों मानेवाडा रोड पर एक कार से लाखों रुपए बरामद किया था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मानेवाडा पुरानी बस्ती बेसा रोड निवासी पदमाकर नीलकंठ सुरकर के घर पर बुधवार को हुडकेश्वर पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने पर छापा मारा। सुरकर के मकान से पुलिस ने 500 रुपए के लगभग 2362 नोट सहित करीब 11 लाख 81 हजार रुपए और 1000 रुपए के 488 नोट सहित करीब 4 लाख 88 हजार रुपए जब्त किया है। हुडकेश्वर के थानेदार झावरे ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी िक पदमाकर सुरकर के घर में पुराने नोटों का जखीरा पड़ा है। पुलिस ने बुधवार की शाम में वहां पर छापा मारा। उस समय आस-पास के नागरिकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पदमाकर सुरकर खुद को किसान बता रहे हैं। पुलिस ने कहा की वह इस मामले को गुरुवार को आयकर विभाग को सौंप देगी। आयकर विभाग ही आगे की कार्रवाई कैसे करनी है। यह तय करेगा। पुलिस ने इन प्रतिबंधित नोटों को गिनने के लिए दो तीन नोट गिनने की मशीन बुलाया। गिनती करने के बाद बताया गया की 16 लाख 69 हजार रुपए हैं। हुडकेश्वर पुलिस ने पदमाकर सुरकर से पूछताछ शुरू किया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.