Published On : Wed, Jul 3rd, 2019

पुराना भारत टॉकीज पर अवैध जलसंग्रह से आसपास के नागरिक त्रस्त

Advertisement

मनपा प्रशासन,नगर रचना विभाग,मंगलवारी जोन कर रही नज़रअंदाज

नागपुर: जनप्रतिनिधि कंपनी को साझेदार बनाकर उसकी आड़ में बना अधिकृत मंजूरी के निर्माण कार्य किया जा रहा था.इस क्रम में पहले मुख्य ट्रंक लाइन फोड़ी गई फिर पिछले दिनों आई तेज वर्ष से जमा पानी आसपास के नागरिकों के लिए धोकादायक बन गया और नाना प्रकार की बीमारियों को आमंत्रित कर रहा.इस ओर मंगळवारी ज़ोन,नगर रचना विभाग और मनपा प्रशासन सिरे से नज़रअंदाज कर बिल्डर को बचाने की कोशिश कर रहा.इसके खिलाफ जब एक नगरसेविका ने पिछले आमसभा में नोटिस के तहत सवाल पूछा तो तय रणनीति के तहत नोटिस का पुकारा नहीं किया गया,अर्थात उक्त बिल्डर के ग़ैरकृतों को सत्तापक्ष का पूर्ण समर्थन हासिल हैं.

उक्त मामले को लेकर परेशान गिरीश हाइट्स अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि उनके अपार्टमेंट से सटा पुराने भारत टॉकीज में बिना अनुमति के दो मंजिला पार्किंग के निर्माणकार्य के लिए १५ फुट गड्ढा खोदा गया.इसी दौरान ८० फुट की मुख्य ड्रेन लाइन फोड़ दी गई.इसके फूटने से ड्रेन से गुजरने वाली सम्पूर्ण गंदगी इसी गड्ढे में जमा होती जा रही और आसपास के इलाके में दुर्गन्ध फैलाकर रहने वालों का जीना दूभर कर दिया।

उक्त समस्या को लेकर गिरीष व्हाइट्स अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन द्वारा मंगलवारी ज़ोन के विभागीय अधिकारी, मनपा आरोग्य विभाग, महापौर, निगम आयुक्त , अपर आयुक्त आदि को समस्या से मुक्ति दिलवाने की मांग की लेकिन किन्ही के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।
एसोसिएशन का सीधा आरोप हैं कि उक्त बिल्डर के ग़ैरकृत को मनपा प्रशासन संरक्षण दे रही और समय काट रही,जब तक उस बिल्डर का नक्शा मंजूर नहीं हो जाता।समय रहते मनपा प्रशासन नहीं जगा तो उक्त एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी हैं.

Advertisement

उल्लेखनीय यह हैं कि इस प्रभाग के नगरसेवक की निष्क्रियता कई सवाल खड़े कर रही.इसी प्रभाग की एक नगरसेविका ममता सहारे ने पिछली आमसभा में नोटिस देकर उक्त अव्यवस्था पर सवाल खड़े किये तो उसकी नोटिस का पुकारा ही नहीं किया गया,नतीजा सहारे नाराज होकर सभा त्याग कर दी थी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.