Published On : Sat, Sep 27th, 2014

मूर्तिजापुर : चुनाव प्रचार पर रहेगी नजर

Advertisement


मूर्तिजापुर। 
चुनाव के समय में समाचार पत्र और इलेक्ट्रॉनिक्स मिडिया द्वारा होने वाले पेड़ न्यूज़ जैसे प्रकार पर ध्यान रखना अति आवश्यक है. उमीदवारों की ओर से प्रचार के लिए छपने वाले विज्ञापन की जाँच की जाएँगी ऐसी जानकारी उपविभागीय अधिकारी तथा चुनाव निर्णय अधिकारी जि.एस.निपाने ने दी है.

बैठक में तहसीलदार गजेंद्र मालठाने, नायब तहसीलदार शिला ढोरे, खिल्लारे, तलाठी जि.जि.भारती की उपस्थिति थी. उमेदवार द्वारा दिए जाने वाले पेड़ न्यूज़ मामले में गठित की गयी समिति को प्रत्येक न्यूज़ की कटिंग्स भेजी जाएगी. जाँच करके समिति योग्य कारवाई करेंगी, ऐसी जानकारी एसडीओ निपाने ने दी है. मुर्तिजापुर मतदार संघ में 2,09,604 मतदार है. उसमे 1,52,419 पुरुष और 1,40,985 महिलायें है और सैन्य दल मे 311 मतदारो का समावेश है. मतदार संघ में 33 क्षेत्रीय अधिकारीयों की नियुक्ति की गयी है. 3 उड़ान पथक, 2 स्टट्रिक, 4 व्हीडीओ चित्रीकरण पथक को कार्यन्वीत किया है. चुनाव लिए 1,750 अधिकारियों की नियुक्ति गयी है.

Maharashtra Assembly Elections

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.