Published On : Tue, Oct 1st, 2019

वेकोलि में राजभाषा पखवाड़ा संपन्न

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज राजभाषा हिंदी पखवाड़ा का समापन हुआ। कम्पनी के सभी क्षेत्रों, इकाइयों में 14 सितंबर को प्रारंभ यह पखवाड़ा आज पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ। मुख्यालय में आज आयोजित समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कम्पनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री राजीव रंजन मिश्र ने की।

राजभाषा हिंदी में सर्वोत्तम कार्य के लिए ”क’ क्षेत्र’में पाथाखेड़ा तथा ‘ ख’ क्षेत्र में नागपुर क्षेत्र को राजभाषा शील्ड से नवाज़ा गया। हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं विभागों को भी शील्ड, प्रशंसा पत्र एवं नकद राशि से सम्मानित किया गया। पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं (टिप्पण आलेखन, वाद विवाद, स्लोगन, सामान्य ज्ञान, अंताक्षरी, प्रश्न मंच तथा काव्य प्रतियोगिता) के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सीएमडी श्री मिश्र ने कर्मियों को और उत्साह से हिंदी में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वेकोलि को नगर राजभाषा क्रियान्वयन समिति (नराकास) की अध्यक्षता का गुरुतर दायित्व मिलने के बाद हमारी ज़िम्मेवारी और ज़्यादा बढ़ गयी है।

प्रारंभ में श्री आर जी गेडाम, महाप्रबंधक (कार्मिक/राजभाषा प्रमुख) ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबन्धक (जनसंपर्क) श्री एस पी सिंह ने किया।

समारोह में विभागाध्यक्ष, हिंदी समिति के सदस्य, क्षेत्रों से आमंत्रित कर्मी-कवि गण तथा मुख्यालय के हिंदी प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges