Published On : Mon, Oct 28th, 2019

सड़को के गड्डो के लिए जिम्मेदार अधिकारियो पर हो अपराध दर्ज – प्रवीण राऊत

Advertisement

नागपुर– शहर में सड़को पर गड्डे होने के कारण शहर में नागरिकों की जान जा रही है. लेकिन इसकी तरफ नागपुर प्रशासन की ओर से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. हाईकोर्ट मुंबई के नागपुर बेंच द्वारा स्वयंसज्ञान जनहित याचिका दाखिल कर दोषियों पर गुन्हा दाखिल करने के आदेश दिए गए थे.जिसके बाद गैरजिम्मेदार प्रशासन की ओर से गड्डे बुझाना शुरू कर दिया गया.

लेकिन 10 अक्टूबर को म्हालगी नगर , हुडकेश्वर रोड पर सुचिता कुरटे नाम महिला की गड्ढे के कारण गाडी से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी. हुडकेश्वर पुलिस स्टेशन की ओर से इस एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. हाईकोर्ट के आदेशनुसार दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई करने को लेकर पुलिस नागरिक समन्वय समिति (भारत ) के प्रधान समन्यवयक प्रवीण राऊत की ओर से पुलिस निरीक्षक पंकज भोसले को सुचना शिकायत निवेदन दिया गया और मांग की गई की दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई की जाए.

प्रवीण राऊत ने जानकारी देते हुए बताया की प्रशासन को गड्डे बुझाने के संदर्ब में जानकारी दी गई. लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया.

जिसके कारण एक महिला की मौत हो गई. इस मामले में राऊत की ओर से रजिस्ट्रार मुंबई हाईकोर्ट नागपुर बेंच के अतुल कुलकर्णी के साथ मुलाकात की गई और म्हालगी नगर में सड़क पर गड्डो के कारण मौत हो चुकी महिला के मामले में दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई की जाए. यह बात भी रखी गई.इस दौरान केंद्रीय कार्यकारी सदस्य सोमाजी शंभरकर, अजय खुडसंगे, सुरेंद्र अब्दुलगनी, साईराम महाराज, विरोद इंग्ले, अभिलाष गंगने, श्रीकांत मुड़े मौजूद थे.
Attachments area

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.