Published On : Mon, Sep 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महिला की ली अश्लील तस्वीर, नागरिकों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले

Advertisement

नागपुर: बाथरूम की खिड़की से नहा रही महिला की अश्लील तस्वीरें ले रहे एक युवक को नागरिकों ने पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। पुलिस ने 31 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल लक्ष्मण आडे (20) एमआईडीसी निवासी के रूप में हुई है। पीड़ित महिला और आरोपी निखिल एक ही मोहल्ले में रहते हैं। निखिल एक स्थानीय कंपनी में कार्यरत हैं। पीड़िता पर निखिल की बुरी नजर थी।

वह चुपके से अपने मोबाइल फोन से उसकी तस्वीरें ले रहा था। जब महिला को इस बात का अहसास हुआ तो उसने उसे फटकार लगाई और दोबारा ऐसा करने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। उसके बाद निखिल कुछ दिन चुप रहा। शनिवार को निखिल पीड़िता के घर के सामने टहल रहा था। दोपहर करीब 2 बजे पीड़िता घर का काम खत्म कर बाथरूम गई तो खिड़की के पास पहुंचा। वह पत्थर पर खड़े होकर अपने मोबाइल फोन से महिला की तस्वीरें लेने लगा। मोबाइल की लाइट ऑन होने पर महिला को इस बात का पता चला। उसने शोर मचाया तो सास बाहर आ गई।

उन्हें देख निखिल ने भागने की कोशिश की। लेकिन तब तक पड़ोसियों ने सब कुछ देख लिया और उसे पकड़कर अच्छी-खासी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर निखिल को हथकड़ी पहनाई गई है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.