Published On : Tue, Nov 5th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.सी.सी. का “दीपावली मिलन व सत्कार समारोह ” आगामी शनिवार 9 नवम्बर 2024 को

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स का ‘दीपावली मिलन व सत्कार समारोह’ आगामी शनिवार 9 नवंबर 2024 शाम 6.30 बजे से रजवाड़ा पैलेस, गांधीसागर, नागपुर में आयोजित किया गया है।

इस शुभ अवसर पर चेंबर द्वारा व्यापार जगत मंे अतुलनीय योगदान एवं उत्कृष्ट समाज सेवाएं प्रदान करने हेतु विदर्भ के सम्मानीय व्यापारी एवं उद्योगपति – श्री अमीरूल्लाह खान जी (संचालक – खान स्टीन सेंटर प्राय. लि.), श्री जगदीशजी मीहानी (संचालक – स्वाद चाय), श्री सुदर्शनजी शेंडे (संचालक- विठोबा हेल्थ केअर एन्ड रिसर्च सेंटर ) को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार व सम्मानीय श्री पहलाज जी सच्चानी (संचालक-गणेश बिल्डर्स), श्री लक्ष्मीचंद जी थावानी (संचालक – नावेल्टी मार्केटिंग) को को “जीवन गौरव पुरस्कार” द्वारा एवं कु. स्वेता जी चोपड़ा (संचालक-Indulgence), श्री सागर जी आहुजा (संचालक – आहुजा पेन मार्ट), श्री आशिष जी केवलरामानी (संचालक – आशिष एन. एक्स), श्री जीतु जी बेलानी (संचालक – मान मेडीकल) को “युवा उद्योजक पुरस्कार“ से सम्मानित किया जायेगा।

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा व सचिव श्री सचिन पुनियानी ने संयुक्त रूपसे चेंबर के सभी सदस्यों, चेंबर से संलग्न व्यापार संगठनों के अध्यक्ष/सचिव/प्रतिनिधी, तथा विदर्भ के प्रशासकीय एवं राजनीतिक महानुभावों, से आगामी शनिवार, 09 नवंबर 2024 को शाम 6.30 बजे रजवाड़ा पैलेस, गांधी सागर में उपस्थित होकर चेंबर के दीपावली स्नेह मिलन व सत्कार समारोह का आनंद लेने का विशेष आग्रह किया है।

उपरोक्त जानकारी इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चेंबर के सचिव सचिन पुनियानी द्वारा दी गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement