Published On : Fri, Feb 7th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

NVCC द्वारा रविवार 9 फरवरी 2025 को व्यापारियों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स राष्ट्रीय द्वारा समय-समय पर व्यापारियों के लिए व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ मनोरंजन व स्वास्थ्य हेतु कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

इसी के तहत चेंबर द्वारा बैद्यनाथ चैक स्थित अरिहंत मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पीटल के सहयोग से आगामी रविवार 9 फरवरी 2025 को सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक व्यापारियों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में डायबिटीज, बी.पी., हृदय रोग, नेत्र रोग, दंत चिकित्सा, बोर्नमेरो आदि अनेक शारीरिक रोगांे की सामान्य जाँच की जाएगी।

Gold Rate
07 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,55,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,55,400 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा व सचिव श्री सचिन पुनियानी नें चेंबर के पुर्व अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, चेंबर के संलग्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों व चेंबर के सदस्यों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित रहकर इस स्वास्थ्य जाँच शिविर का लाभ लेने का निवेदन किया है।

इस स्वास्थ्य जाँच शिविर के आयोजन में चेंबर के श्री उमेश पटेल, श्री धर्मेन्द्र आहुजा, श्री हुसैन अजानी, श्री राकेश गांधी, श्री मधुर बंग व श्री हरजीतसिंग बावेजा ने विशेष प्रयास व मेहनत कर रहे है।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सचिव श्री सचिन पुनियानी ने दी।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement