Published On : Mon, Apr 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.सी.सी. के प्रतिनिधीमंडल ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता श्री संजय राऊत को व्यापारिक मुद्दो हेतु प्रतिवेदन दिया

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया के नेतृत्व में प्रतिनिधीमंडल ने विधान परिषद सदस्य माननीय श्री दुष्यंतजी चर्तुवेदी के सिव्हिल लाईन्स स्थित कार्यालय में राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना के प्रवक्ता माननीय श्री संजय जी राऊत से मुलाकात कर व्यापारियों को NMRDA, LBT Notice, Fire NOC, Food License (Condition 14) के लिये प्रतिवेदन देकर व्यापारियों को राहत दिलाने का निवेदन किया।

सर्वप्रथम चेंबर की ओर से अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश ¬मेहाड़िया ने माननीय श्री संजय जी राऊत को दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत सत्कार एवं चेंबर स्मरणिका ‘अमृत पुष्प’ व वार्षिक पुस्तिका भेंट दी। चेंबर के पुर्व अध्यक्ष श्री प्रकाशजी वाधवानी ने श्री संजयजी राऊत को चेंबर की गतिविधियों की जानकारी दी।

अध्यक्ष श्री मेहाड़िया ने श्री संजय जी राऊत को एल.बी.टी. असेसमेंट की प्रक्रिया के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुये बताया कि वर्ष 2017 से एल.बी.टी. समाप्त होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन द्वारा एल.बी.टी. असेसमेंट प्रक्रिया जारी है। कोरोना महामारी के काल में भी व्यापारियों को एल.बी.टी. असेसमेंट के विभिन्न नोटिस व डिमांड भेजी गई और वर्तमान में फार्म H भेजकर व्यापारियों को असेसमेंट हेतु विभिन्न दस्तावेजों को जमा करने को कहा जा रहा है। जबकि अधिकांश व्यापारियों ने समय सीमा के पुर्व ही एल.बी.टी. के रिर्टन भी फाइल किये है फिर भी उन्हें नोटिस भेेजे जा रहे है। एल.बी.टी. विभाग द्वारा डिमांड रकम का 30% प्रतिशत भुगतान के बाद ही व्यापारी अपील में जा सकते है। गत 2 वर्षो से कोरोना महामारी के कारण व्यापारी समुदाय आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और ऐसे एल.बी.टी. विभाग द्वारा नोटिस भेजकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

Advertisement

चेंबर के पुर्व अध्यक्ष श्री प्रकाशजी वाधवानी ने कहा कि शासन ने महाराष्ट्र लाॅजीस्टिक पाॅलिसी 2018 के तहत वेअरहाऊस को 24 मी. तक अनुमति है। कोल्ड स्टोरेज का निर्माण सरकारी नियमों के तहत प्रशासन एवं स्थानीय विभाग की अनुमति से किया गया है अतः श्री संजय जी राऊत से सरकार से चर्चा कर 15मी. से अधिक height के कोल्ड स्टोरेज भवन हेतु Fire NOC दिलाने में सहयोग करने का निवेदन किया।

चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने कहा कि नागपुर महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एन.एम.आर.डी.ए.) द्वारा नागपुर मेट्रोपोलिटियन एरिया में लगे उद्योगों को अनधिकृत बताकर कार्यवाही करने के नोटिस जारी किये गये है। एन.एम.आर.डी.ए. के इस गैर जवाबदारीपूर्ण कदम से क्षेत्रीय उद्योग एवं रोजगार बंद होने के कगार पर आ गये है। वर्ष 1999 में म.न.पा. द्वारा मेट्रो रिजन के लिये 5 कि.मी. का दायरा तय किया गया था जिसे वर्तमान में 25 कि.मी. तक बढ़ाया गया। मेट्रो रिजन क्षेत्र के विकास के लिये वर्ष 2010 में विशेष तौर पर नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) का गठन किया गया था। NITद्वारा वर्ष 2012 में नागपुर मेट्रो क्षेत्र के विकास के विभिन्न प्रस्तावों का पास किया गया। NMRDA का गठन 2017 में हुआ जिसने नागपुर मेट्रो से लगे हुये उद्योगों के विभिन्न योजनाओं एवं उनके निर्माण कार्य को अनाधिकृत बताया जो कि छडत्क्। के पूर्व सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाएं है।

NMRDA से लगे हुये उद्योगों का निर्माण NMRDA की पहले सरकार द्वारा अधिकृत संस्थाओं एवं पदाधिकारियों द्वारा स्वीकृत है। जिनका उस समय पर नियमानुसार टैक्स भी भरा गया है तो NMRDA द्वारा इन्हें अनाधिकृत बताना एवं उसके एवज मंे अधिक टैक्स मांगना गैरजवाबदार पूर्ण है। अतः सरकार ने NMRDA के नियमों के कारण नागपुर मेट्रो क्षेत्र से लगे हुये उद्योगों को हो रही परेशानियों से राहत दिलाने में सहयोग करने का निवेदन किया।


चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि कई खाद्य पदार्थ विक्रेताओं एवं व्यापारियों को खाद्य विभाग द्वारा लायसंस बनाने के लिये condition No. 14 के तहत नियमों की पूर्ण जानकारी होने के कारण खाद्य व्यापारियो को विभाग की कार्यवाही का सामना करना पड़ता है। उन्होनें कहा कि खाद्य विभाग द्वारा condition No. 14 की पूर्ण जानकारी व्यापारियों को उपलब्ध कराने हेतु महाराष्ट्र में जागरूकता अभियान चलाना चाहिये। तद्हेतु उन्होंने श्री संजय जी राऊत से इसमें सहयोग करने का निवेदन किया।

माननीय श्री संजय जी राऊत ने चेंबर के प्रतिनिधीमंडल से विस्तृत चर्चा की। उन्होनें चेंबर द्वारा दिये गये प्रतिवेदनो पर सरकार से चर्चा से कर व्यापारियों को NMRDA, LBT Notice, Fire NOC, Food License (Condition 14) में राहत दिलाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन प्रकाश मेहाड़िया, पुर्व अध्यक्ष – प्रकाशजी वाधवानी, उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, राजवंतपाल सिंग तुली, दीपक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी – हेमंत सारडा, कार्यकारणी सदस्य – अॅड. निखिल अग्रवाल, सुनिल भाटिया, संदीप जोतवानी, विकेश अग्रवाल, व्यापारी संदीप अग्रवाल व राहुल चांडक उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.