
जी.एस.टी प्रणाली की जटिलता के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानियों पर भारत सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिये कन्फडेरेशन आॅफ आॅल इंडिया टेड्रर्स (CAIT) के आव्हान पर नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स द्वारा समर्थन देने पर एक दिवसीय व्यापार बंद को भारी प्रतिसाद मिला।
चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने कहा कि वर्तमान में जी.एस.टी. प्रणाली में बढ़ती हुई जटिलताओं की त्रासदी से व्यापारी बहुत अधिक परेशान है। जी.एस.टी. समिती द्वारा जी.एस.टी. के प्रावधानों में जल्दी – जल्दी कर रहे संशोधनों के कारण करदाता को उनके अनुपालन में पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है तथा तकनीकी व अन्य कारणों से हुई छोटी-छोटी भूलचूक होने से भी बहुत अधिक दर से जुर्माना लगाया जा रहा एवं लेट फी एवं उस पर ब्याज दर भी बहुत अधिक है।
वर्तमान कोराना महामारी के कारण पहले व्यापारी की आर्थिक स्थिती में चरमरा गई है। ऐसे में कारण व्यापारी के व्यापार के लाभांश का अधिकांश भाग लेट फी एवं जुर्माना भरने में जा रहा है। जो कि अन्यायकारी व अहितकारी है। उन्होंने सभी व्यापार संगठनों का भी आभार जिन्होंने इस बंद में शामिल होकर व्यापारी एकता का प्रदर्शन किया।
चेंबर के पूर्व अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतियाजी ने कहा कि जब जी.एस.टी. प्रणाली लागू की गई थी, तब यह आश्वास देकर व्यापारियों को विश्वास में लिया गया था कि आपको किसी भी ¬प्रकार की तकलीफ नहीं होगी तथा प्रत्येक माह की 10 तारीख को एक रिर्टन फाइल करने पर सभी एक साथ अपने-आप सिस्टम में रिर्टन फाइल हो जायेगा। लेकिन सरकार ने अपनी सुविधा एवं आवश्यकतानुसार काफी परिवर्तन करके इसे जटील बना दिया, जो कि असहनीय है। व्यापारी का जी.एस.टी. से विरोध नहीं है। अतः सरकार ने इस एक दिवसीय बंद का संज्ञान लेते हुये व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं जी.एस.टी. विभाग की समिती बनाकर इसमें सुधार करना चाहिये।
चेंबर के सचिव रामअवतार तोतला ने कहा कि व्यापारियों द्वारा संपूर्ण भारत में बंद को भारी प्रतिसाद देकर जी.एस.टी. प्रणाली की जटिलता में विरोध दर्शाया है। सरकार ने कोरोना महामारी के चरमरायी हुई आर्थिक परिस्थिती एवं जी.एस.टी. प्रणाली के व्यापारियों को हो रही आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का संज्ञान लेते हुये जी.एस.टी. में सुधार कर व्यापारियों को राहत देना चाहिये। उन्होंने सभी व्यापार संगठनों अध्यक्ष/सचिव/सदस्यों का आभार में माना जिन्होंने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रादुर्भाव में भी अपने प्रतिष्ठान को बंद रखकर सहयोग प्रदान किया।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




