Published On : Mon, Feb 7th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.सी.सी. द्वारा ‘‘बजट परिपेक्ष्य – 2022-23’’ पर बजट विश्लेषण कार्यक्रम का आॅनलाइन आयोजन

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स, नागपुर चेंबर आॅफ काॅमर्स लिमिटेड व विदर्भ टैक्सपेयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित – भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत ‘‘बजट परिपेक्ष्य – 2022-23’’ पर आयोजित बजट विश्लेषण कार्यक्रम फेसबुक लाॅइव द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CAIT के राष्ट्रीय अध्यक्ष CA श्री भरतियाजी, NCCL के अध्यक्ष CA श्री कैलाश जोगानी, रेसिडेंसियल इंडस्ट्री एसोसिएशन व विदर्भ टैक्स पेयर्स एसोसिएशन के सचिव श्री तेजिन्द्रसिंग रेणु व चेंबर कार्यकारणी सदस्य व अप्रत्यक्ष कर समिती के संयोजक सी.ए. रितेश मेहता व सी.ए. प्रतीक गुप्ता ने युनियन बजट 2022-23 के मुख्य बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी दी।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन ¬प्रकाश मेहाड़िया ने अपने प्रस्तावित संबोधन में कहा कि चेंबर हमेशा व्यापारी हितों के लिये कार्य करता है इसी के तहत केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिये प्रस्तावित बजट की विस्तृत जानकारी व्यापारी भाईयों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चेंबर ने उपरोक्त संस्थाओं के साथ मिलकर संयुक्तरूप से यह कदम उठाया है।

विदर्भ टैक्सपेयर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ने हेमंत त्रिवेदीजी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का शाब्दिक स्वागत सत्कार किया।

चेंबर के पुर्व अध्यक्ष व कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतियाजी ने कहा कि बजट को समझने के लिये हमें यह देखना चाहिये कि सरकार बजट द्वारा देश को किस ओर लेकर जा रही है एवं इसमें विकास के अवसर कहां-कहां उपलब्ध है। इस वर्ष का बजट विकासशील बजट है। व्यापारियों ने व्यापार करतेे समय टैक्नाॅलाॅजी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिये। तभी हम इस बजट का पूर्ण लाभ ले सकेगे एवं व्यापार को सही दिशा प्रदान कर सकेंगे।

Advertisement

नागपुर चेंबर आॅफ काॅमर्स लिमिटेड के अध्यक्ष श्री कैलास जोेगानी के बजट में प्रत्यक्ष कर के नियमों में किये गये बदलावों की जानकारी देते हुये बताया कि इस बजट में प्रत्यक्ष करों के स्लैब व रेट में कोई अधिक बदलाव नहीं किये है। अब क्रिप्टो करंसी या Income from virtual digital Asset से प्राप्त किसी भी प्रकार की आय पर 30ः कर का भुगतान करना होगा। 1-4-2005 से लेकर एजुकेशन या हेल्थ सेस में किसी प्रकसा भी छुट नहीं मिलेगा। यदि गत वर्षो की आय में कर देय होता है तो आपको भुगतान करना पड़ेगा। कोविड के कारण मालिक द्वारा कर्मचारी या उसके परिवार की आर्थिक मदद पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगेगा तथा अन्य किसी व्यक्ति द्वारा आर्थिक मदद करने पर रू. 10लाख तक टैक्स छुट है।

विदर्भ टैक्सपेयर्स एसोसिएशन के सचिव श्री तेजिन्द्र सिंग रेणु ने कहा कि होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री को गत 2 वर्षो के अनुसार जितना अधिक नुकसान हुआ है उस दृष्टिकोण से हमारे व्यापारिक घोषणाएं नहीं की गयी है। हमारे देश में टूरिज्म के व्यवसाय में बहुत अधिक स्कोप है। इस बार सरकार का ध्यान इस ओर गया है और घरेलु टूरिज्म व्यवसाय बढ़ाने के उद्देश से बजट में सरकार ने इस पर निवेश बढ़ाया है।

चेंबर के कार्यकारणी सदस्य व अप्रत्यक्ष कर समिती के संयोजक सी.ए. श्री रितेश मेहता ने कहा कि जी.एस.टी. से संबंधित प्रावधानों व कम्लायसेंस में सुविधा न देते हुये बहुत ही कड़क नियम बनाए है। उनके सहयोगी सी.ए. श्री प्रतीक गुप्ता ने प्ज्ब् से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने किया तथा आभार प्रदर्शन नागपुर चेंबर आॅफ काॅमर्स लिमिटेड के सचिव श्री तरूण निर्बाण ने किया।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.