Published On : Wed, Jun 26th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

NVCC ने प्रतिदिन बिजली जाने व सोलर मीटर न मिलने की समस्या को लेकर MDCEL के चीफ इंजीनियर दिलीप दोड़के को दिया प्रतिवेदन

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी के नेतृत्व में प्रतिनिधीमंडल ने नागपुर को रोजाना बिजली जाने, प्रीपेड मीटर लगने, सोलर मीटर ने मिलने व अन्य बिजली की समस्याओं पर डैम्क्ब्स् के दिलीपजी दोड़के (मुख्य अभियंता) को ज्ञापन दिया।

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान में नागपुर शहर और आस-पास के ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन इलेक्ट्रीक लाईन बार-बार ट्रिप हो रही है। साथ ही बिजली विभाग द्वारा ग्राहकों के घरों एवं प्रतिष्ठानों में प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जा रहे है। जो कि ग्राहक के लिए परेशानी का सबब बन सकते है और इन्हें लेकर बिजली ग्राहकों के मन में कई सवाल भी है।

जैसे कि हम जानना चाहते है कि यह जो प्रीपेड मीटर पुराने मीटरों से रिप्लेस किए जा रहे है बाद में मीटर खराब हो जाने या जल जाने के बाद क्या इनका शुल्क भी जनता से वसुला जायेगा। लगाये जाने वाले प्रीपेड मीटर की युनिट की अवधी समाप्त होने से कम से कम 48 घंटे पहले रिचार्ज करने की जानकारी उपभोक्ता को मेसेज द्वारा मोबाइल पर दी जानी चाहिए, ताकि वे रिचार्ज करने हेतु आवश्यक रूपयों का इंतजाम कर सके।

मोबाईल की तरह प्रीपेड मीटर में ींचचल ीवनते होने चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यह मीटर लगाने के उत्सुक होवें। सोलर पैनल के मीटर कई लोगो को 2-3 महीने होने के बाद नही लग रहे है। कृपया जल्द से जल्द उनको मीटर दिया जाना चाहिए।

Advertisement

मौदा से लेकर कापसी तक 33 केवीए और 11 केवीए ट्रांसफार्मर लाइन की capacity बढ़ाया जाना चाहिए, क्योकि एक तो यह इंडस्ट्रीयल एरिया है जिससे अधिक लोड होने के कारण यहां की लाइन भी ट्रिप होती है। जहां-जहां crimping और AB switch नहीं है वहां जल्द से जल्द इन्हें लगाया जाना चाहिए। ताकि MSDECL का revenue का नुकसान न हो और आम जनता को भी राहत मिलती रहे।

हमें बताया गया था कि पवनगांव, बीडगांव और दो-तीन जगह सब-स्टेशन बनाए जा रहे है कि जल्द से जल्द इन सब स्टेशनों को बनाया जाए ताकि यहां के ट्रांसफार्मरों का लोड कपअपकम होकर ओवरलोडिंग की समस्या से आम जनता को छुटकारा मिले।

डैम्क्ब्स् के प्रशासकीय अधिकारी श्री दिलीपजी दोड़के ने चेंबर के प्रतिनिधी मंडल द्वारा बिजली की समस्याओं दिए गए सुझावों को ध्यान से सुना एवं कहा कि कापसी से लेकर मौदा तक के बीच की ओवरलोडिंग की समस्या को divide करने की पहल कर चुके है। ताकि ओवर लोडिंग की समस्या कम हो सके। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे फीडरों की ओवरलोडिंग एवं उनके रखरखाव पर बिजली विभाग की ओर से व्यापारियों एवं जनता को सुविधांए उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर चेंबर कार्यकारणी सदस्य श्री गजानंद गुप्ता, श्री मनोज लटुरिया एवं श्री सलीम अजानी उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.