Published On : Sat, Oct 23rd, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

चेंबर के झंडे का अनावरण महाराष्ट्र के मंत्री श्री सुनिलजी केदार के हस्ते

Advertisement

महाराष्ट्र राज्य के केबिनेट पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय व खेल मंत्री श्री सुनिलजी केदार ने विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की शीर्ष व अग्रणी संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया तथा पदाधिकारियो की उपस्थिती में चेंबर के झंडे का अनावरण किया। अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया तथा उन्हें चेंबर की गतिविधियों से अवगत कराया।

माननीय मंत्री श्री सुनिलजी केदार के कोरोना काल में व्यापारियों एवं जनमानस के हितार्थ चेंबर द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की एवं उन्होंने कहा कि आप नागपुर के साथ विदर्भ के पुर्ण विकास में व्यापार को बढ़ाते रहे। साथ ही साथ उन्होनें यह भी कहा कि नागपुर व विदर्भ के विकास के हेतु जिस तरह के सहयोग की अपेक्षा रहेगी वे सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – पुर्व अध्यक्ष – बी.सी. भरतियाजी, प्रकाशजी वाधवानी, अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया, उपाध्यक्ष – फारूखभाई अकबानी, सचिव – रामअवतार तोतला, कार्यकारणी सदस्य – संतोष काबरा, महेश कुकडेजा उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.