Published On : Mon, Feb 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सामाजिक व सांस्कृतिक सभागृह, मंगल कार्यालयों, रेस्टारेंट व रेसिडेंसियल हाॅटेल का संपत्ति कर माफ करे सरकार: एन.वी.सी.सी.

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर काॅमर्स ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी, मुख्यमंत्री श्री उद्धवजी ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री श्री नितीनजी गडकरी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अजितदादा पवार, नागपुर के पालकमंत्री श्री नितीनजी गडकरी को प्रतिवेदन देकर सामाजिक व सांस्कृतिक सभागृह, मंगल कार्यालयों, रेन्टारेंट व रेसिडेसिंयल हाॅटेल का संपत्ति कर माफ करने की मांग की।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने कहा कि गत 2 वर्षो से कोरोना महामारी के कारण सरकारी कड़क निर्बधो के कारण सामाजिक व सांस्कृतिक सभागृह, मंगल कार्यालयों, रेस्टारेंट एवं रेसिडेसिंयल हाॅटेल्स अधिकतर समय बंद रहने के कारण यह व्यवसाय जगत आर्थिक रूप से बहुत अधिक पिछड़ गया है। अधिकांश रेस्टारेंट व रेसिडेसिंयल हाॅटेल एवं मंगल कार्यालय बंद होने की कगार पर आ गये है। इन व्यवसायों से जुड़े हुये व्यापारियों का अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उनसे संबंधित कर्मचारियों व उनके परिवारों को भूखे मरने की नौबत आ गयी है।

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि सरकार ने इस व्यवसाय को आर्थिक कठिनाईयों से बाहर से निकालने सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं वैवाहिक समारोह में कम से कम 200 लोगों की अनुमति देते हुये इनका इस वर्ष का संपत्ति कर भी माफ करना चाहिये तथा सामाजिक व सांस्कृतिक सभागृह, मंगल कार्यालयों, रेस्टारेंट एवं रेसिडेसिंयल हाॅटेल के व्यवसाय से जुड़े हुये लोगो की सहायता के लिये विशेष आर्थिक पैकेज की भी घोषणा भी करना चाहिये। ताकि इस इंडस्ट्री को आर्थिक संकट में निकलने में सहायता मिले।
उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा वरिष्ठ उपाध्यक्षा श्री अर्जुनदास आहुजा ने दी।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.