Published On : Tue, Jan 13th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

NVCC ने पतंग उत्सव के साथ धूमधाम से मनायी मकरसंक्रांती

नायलान मांजे का उपयोग न करे नागरिक: फारूक अकबानी
Advertisement

दि. 11 जनवरी 2026 को इंडियन जिमखाना मैदान, धंतोली, नागपुर में विदर्भ के 13 लाख व्यापारियांे की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के द्वारा सहपरिवार व्यापारियों के साथ हर्षोल्लास से पतंग उत्सव के रूप में मकरसंक्रांती का त्यौहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में श्री लोहित मतानी, (डीसीपी, ट्राफिक, नागपुर) उपस्थित थे।

चेंबर के अध्यक्ष श्री फारूक अकबानी ने चेंबर की ओर सभी व्यापारी भाईयों नागरिकों को मकरसंक्रांती, पोंगल व लोहड़ी उत्सव की बधाई दी। तत्पश्चात् उन्होंने चेंबर की ओर से श्री लोहित मतानी जी का पुष्पगुच्छ व दुपट्टे से स्वागत किया। श्री फारूक अकबानी ने कहा कि नागपुर पुलिस विभाग द्वारा “ैंल छव जव छंलसवद डंदरं” की मुहिम चलायी है चेंबर उसका पूर्ण समर्थन करता है और सभी नागरिकों से निवेदन करता है कि नायलोन मांजे का प्रयोग न वे स्वंय करे और ना ही अपने परिवार में इसका उपयोग करने दे। इस अवसर पर उन्होंने श्री मतानी जी से कहा कि कस्तुरचंद पार्क की ओर से रामझूला की ओर जाने वाले रेल्वे स्टेशन के पास टी-पांइट पर रोजाना ट्राफीक की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है। वर्तमान में मध्य नागपुर से पश्चिम नागपुर को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता यही है।

श्री लोहित मतानी जी ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात कि नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स पुलिस “Say No to Naylon Manja” की मुहिम में साथ है। इससे पुलिस विभाग को त्यौहार के दौरान मांजे से होने दुघर्टनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। पुलिस विभाग नायलोन मांजे की खरीद-विक्री पर रोक लगाने की पूरी कोशिश करता। साथ ही सभी नागरिक इस त्यौहार पर नायलोन मांजे का प्रयोग बिल्कुल न करे क्यांेकि नायलान मांजा न सिर्फ पर्यावरण विरोधी है बल्कि से पतंग उड़ाने के बाद नायलोड मांजे के टुकड़ो का जल्द विघटन नहीं होता है और पशु पक्षियों को तो नुकसान होता ही है कई बार नागरिकों के जान पर भी बन आती है। रामझूले की ओर जाने वाले ट्राफीक समस्या पर उन्होंने कहा कि यहां DRM कार्यालय होने के कारण कई बार नागरिकों द्वारा युटर्न लेने के कारण ट्राफीक जाम होता है इसके पुलिस द्वारा यहां युटर्न को रोकने के लिए बेरिकेट्स भी लगाए गये है। पुलिस विभाग की कोशिश है कि यहां ट्राफीक की समस्या की कोई पर्यायी व्यवस्था कर सके।

चेंबर के सचिव सीए हेमंत सारडा ने कहा कि यह त्यौहार संपूर्ण भारत में अलग-अलग नाम से मनाया जाता है। कही मकरसंक्रात, कहीं पोंगल तो कही लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है महाराष्ट्र में इस त्यौहार पर कहा जाता है कि “तिल-गुड़ खा आणी गोड़-गोड़ बोला” अर्थात वे ईश्वर कामना करते कहा कि सभी जीवन में तिल गुड़ की मिठास सदैव बनी रहे।

Advertisement

इस कार्यक्रम सफल बनाने में संयोजक सीए अश्विनी अग्रवाल व सहसंयोजक PRO हुसैन अजानी ने अथक प्रयास किया। इस चेंबर के सदस्यों ने सहपरिवार उपस्थित होकर चेंबर के पतंग उत्सव कार्यक्रम का आनंद लिया।

चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी ने उपस्थित पुर्व अध्यक्षो, कार्यकारिणी सदस्यों, विशेष आमंत्रित सदस्यों, व्यापार संगठन प्रतिनिधियों व सदस्यों से चेंबर के इस पतंग उत्सव में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लेने हेतु धन्यवाद दिया तथा सभी नागरिको से पुनः सुरक्षा के साथ पतंग उड़ाकर आगामी मकर संक्रांती उत्सव का आनंद लेने का निवेदन भी किया।

इस अवसर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – फारूक अकबानी, पुर्व अध्यक्ष – मुरलीधर जी सुरजन, अश्विन प्रकाश जी मेहाड़िया (अग्रवाल), IPP – अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष – स्वप्निल अहिरकर, उमेश पटेल, सीए अश्विनी अग्रवाल, सचिव – सीए हेमंत सारडा, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – अशोक संघवी, मनीष जेजानी, PRO – हुसैन एन. अजानी, सदस्य – अभय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, धर्मेन्द्र आहुजा, मधुर बंग, संतोष काबरा, सुशील झाम, मोहन चोईथानी, प्रकाश हेडा, योगेश बंग, मोहन गट्टानी, योगेश भोजवानी, नरेन्द्रपाल सिंग ओसान, मनोहरलाल आहुजा, विनय जैन, जय¬प्रकाश पारेख, आरिफ खान, मितेश पुनियानी व सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.