Published On : Tue, Aug 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

NVCC ने “अमृत स्वतंत्रता दिवस” को धूमधाम से मनाया

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स ने देश के आजादी का “अमृत महोत्सव” के तहत चेंबर के प्रांगण में चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) के हस्ते सदस्यों की उपस्थिती में तिरंगा झंडा फहराकर हर्षाेल्लास एवं धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम मनाया।

इस सुअवसर पर सर्वप्रथम चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने चेंबर प्रांगण झंडा वंदन कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। आगे उन्होंने कहा कि हम सभी नागरिक बहुत सौभाग्यशाली है कि देश आजादी के अमृत वर्ष महोत्सव में शामिल होने का सुअवसर मिला। हमारे देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतीवीरों एवं वीरांगनाओं को नमन करते हुये उनकी कुर्बानी और बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिये और देश को आर्थिक रूपसे और अधिक सशक्त एवं विकसित करने हेतु व्यापार में वृद्धि करते हुये सहयोग करना चाहिये।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि साथ ही चेंबर सरकार से निवेदन करता है कि देश व्यापार में वृद्धि करने के लिये व्यापार सहयोगी नीति नियम बनाये ताकि हम व्यापारियों को व्यापार करने में सरलता हो और हम देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अपना पूर्ण सहयोग कर सके।
इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) उपाध्यक्ष – फारूकभाई अकबानी, सचिव-रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – राजवंतपाल सिंग तुली, दीपक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी – हेमंत सारडा, कार्यकारिणी सदस्य, अॅड. निखिल अग्रवाल, महेशकुमार कुकडेजा, मनोज लटुरिया, मोहन चोईथानी, राकेश गांधी, चंदुमल अमेसर, सतीष मिरानी, सलीम अजानी, प्रशांत चैधरी, योगेश भेाजवानी, रमेश लालवानी, जुगल शर्मा, हरमनजीत सिंग बावेजा, जगदीश तोतला, राहुल जैन, गौरव कोठारी, अॅड. अदिती वजुरकर, अशोक आहुजा, विजय चांडक, यश वर्मा एवं व्यापारी उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges