Published On : Thu, Apr 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.सी.सी. द्वारा जी.एस.टी. विभाग को रिर्टन के मामलों की जांच में नरमी बरतने हेतु प्रतिवेदन

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया के नेतृत्व में प्रतिनिधीमंडल ने श्री अनंत जी राक, अतिरिक्त आयुक्त, जी.एस.टी., राज्य को करदाता को जी.एस.टी. रिर्टन फाइल संबंधी नोटिसों की जांच में नरमी बरतने हेतु प्रतिवेदन दिया।

अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश मेहाड़िया ने प्रतिवेदन देते हुये बताया कि जी.एस.टी. विभाग द्वारा करदाता को वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 एवं 2019-20 में GSTR 3B एवं GSTR1, ITC का mismatch टैक्स का देरी से भगुतान आदि के लिये नोटिस भेजे गए है। जी.एस.टी. के नया होने के कारण करदाता द्वारा जी.एस.टी. के रिर्टन फाइल एवं अनुपालन करने में कई भूल चूक हुई है। साथ ही समय-समय पर विभाग द्वारा जी.एस.टी. के प्रावधानों में कई बदलाव किये गये, जिसके के कारण भी करदाता को जी.एस.टी. के अनुपालन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चेंबर के कोषाध्यक्ष श्री सचिन पुनियानी ने कहा कि कई बार देखने में आया है कि कई आदेशों को अंतिम रूप देने से पहले करदाता के लिये प्रस्तुत करने के लिये अच्छी सोच-विचार नहीं किया जाता जिसके परिणाम स्वरूप अपील के मामलों में वृद्धि हो रही है।

चेंबर की अप्रत्यक्ष कर समिती के संयोजक व कार्यकारणी सदस्य सी.ए. रितेश मेहता ने कहा कि जी.एस.टी. विभाग द्वारा करदाताओं के लिये लागू की गयी अभय योजनाएं जैसे- MVAT, CST, PT आदि स्वागत योग्य करदाताओं ने इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिये। साथ ही चेंबर ने जी.एस.टी. विभाग से निवेदन करता है कि जी.एस.टी. के मुद्दे जैसे जी.एस.टी. ट्रीब्युनल, जी.एस.टी. के भुगतान मे देरी होने पर कम ब्याज दर, जी.एस.टी. आॅडिट की प्रक्रिया आदि में सुधार करना चाहिये।

Advertisement

इस अवसर पर सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन प्रकाश मेहाड़िया, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, राजवंतपाल सिंग तुली एवं अप्रत्यक्ष कर समिती के संयोजक व कार्यकारणी सदस्य सी.ए. रितेश उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेंबर के उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.