Published On : Fri, Aug 20th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

एन.वी.सी.सी. में “गीतों भरी शाम – वतन के नाम“ संगीतमय कार्यक्रम का शानदार आयोजन

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारीयों की शीर्ष तथा अग्रणी संस्था ‘‘नाग विदर्भ चेम्बर आॅफ काॅमर्स‘‘ द्वारा देश की स्वतंत्रता के ”अमृत महोत्सव” के उपलक्ष में सायबर पुलिस के साथ चेंबर के पदाधिकारियों द्वारा शानदार गीतों का संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम फेसबुक लाईव पर भी दिखाया गया।

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने प्रारंभिक संचालन में कार्यक्रम की शुरूआत गणेश स्तुती से की। तत्पश्चात् चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक श्री अर्जुनदास आहुजा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन मेहाड़िया ने सभी को शुभकामनांए देते हुये चंेबर का संक्षिप्त परिचय दिया तथा चेंबर के IPP श्री हेमंतजी गांधी ने गायक कलाकारों को अपनी शुभकामनाएं दी।

पश्चात् मंच कार्यक्रम के सहसंयोजक श्री संतोष काबरा को सुर्पुद किया गया। श्री संतोष काबरा ने शायराना अंदाज में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रांरभ में कु. वैष्णवी मुंदडा व प्रणाली मुंदडा ने शानदार देशभक्ति गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। गायक कलाकारों मंे सायबर क्राइम के सिनीयर पुलिस इंस्पेक्टर श्री अशोकजी बागुल व सायबर पुलिस के ही मोहम्मद मुनाफ, विनोदजी, साबलेजी, मैडम स्वाती, साथ ही चेंबर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष श्री फारूकभाई अकबानी, सहसचिव श्री उमेश पटेल ने एक से बढ़कर एक गीत गाये। जिसके अंतर्गत – मेरे देश प्रेमियांे, ये मेरा दीवानापन है, ये देश है वीर जवानों का, आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलु, मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, है अपना दिल तो आवारा, नीले-नीले अंबर पर, तेरी मिट्टी मे मिल जांवा, व अंत में संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं, गाकर कार्यक्रम को चरम पर पहंुचाया। इस कार्यक्रम का फेसबुक पर काफी सदस्यों व श्रोताओं ने आनंद लिया। अंत में पुलिस विभाग के सभी अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर भावभीना सत्कार किया गया। आभार चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने व्यक्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने मंे सर्वश्री उमेश पटेल, मोहन चोईथानी, सचिन पुनियानी ने अथक प्रयास किया। स्वरूचि भोज के पश्चात् उल्हासपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर चेंबर के सर्वश्री – अध्यक्ष – अश्विन मेहाड़िया, IPP – हेमंतजी गांधी, उपाध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, उपाध्यक्ष – फारूकभाई अकबानी, सचिव – रामअवतार तोतला, कोषाध्यक्ष – सचिन पुनियानी, सहसचिव – उमेश पटेल, चेंबर के – ज्ञानेश्वर रक्षक, गजानंद गुप्ता, मोहन चोईथानी, नारायण तोष्णीवाल, संतोष काबरा, मनीष जेजानी, मोहन गट्टानी, मोरेश्वर काकडे, सी.ए. गिरीष मुंदडा, राहुल जैन उपस्थित थे।
यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा चेम्बर के चेंबर के सचिव रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.