
नागपुर : बुधवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव के सामने आने के साथ ही शहर में मरीजों की संख्या 99 हो गई है। 12 मार्च को नागपुर में पहला मामला सामने आया और 41 दिन में सौ के आंकड़े को छू गया है। बुधवार को पॉजिटिव आए मरीजों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है। अन्य तीन पुरुष मरीज 25, 80, 38 वर्ष के हैं। महिलाएं 55, 33 और 25 वर्षीय हैं। इनमें चार सतरंजीपुरा और तीन माेमिनपुरा के हैं। 33 वर्षीय महिला और 38 वर्षीय पुरुष मरीजों के सैंपलों की जांच मेयो में हुई है।
टिमकी से पहला मरीज
मंगलवार को दो मरीज स्वयं मेयो पहुंचे थे। मोमिनपुरा निवासी 33 वर्षीय महिला और टिमकी निवासी 38 वर्षीय पुरुष की जांच के नतीजे बुधवार को पॉजिटिव पाए गए हैं।
मेडिकल से दो मरीज डिस्चार्ज
बुधवार को मेडिकल से दो काेरोना मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। इंडोनिशया की यात्रा से वाया दिल्ली नागपुर आए चंद्रपुर के जय नगर निवासी 39 वर्षीय पुरुष को 6 अप्रैल और उसकी 32 वर्षीय पत्नी को 7 अप्रैल को मेडिकल में भर्ती कराया गया था। दोनों को फिलहाल वनामति भेजा गया है। बाद में मेडिकल के एंबुलेंस से चंद्रपुर पहुंचाया जाएगा। डीन डॉ सजल मित्रा और सुपरिटेंडेट डॉ अविनाश गावंडे की देखरेख में विशेषज्ञ दोनों को उपचार किया गया। डॉ. कांचन वानखेडे, डॉ फैजल, डॉ स्नेहल, डॉ मुरारी सिंह, डॉ श्याम राठोड, डॉ चेतन वंजारी, डॉ विपुल मोदी, डॉ पटनायक, मालती डोंगरे, फार्मासिस्ट चक्रवर्ती समेत परिचारिकाएं व कर्मचारियों ने ताली बजाकर मरीजों को विदा किया। दो और मरीजों के डिस्चार्ज होने के साथ ही नागपुर में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14 हो गई। डिस्चार्ज होने के बाद अस्पताल व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चंद्रपुर के मरीज ने कहा कि चंद्रपुर पहुंचकर वे लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेंगे।
मुख्यमंत्री जन्मदिन पर दस लाख परिवारों तक सेवा #nagpurnews #bawankule #politicsnews
उद्धव ठाकरे को पहले मांगनी चाहिए थी माफी #nagpurnews #shivsena #uddhavthackeray #politicsnews...
मनपा बजट पर विकास ठाकरे के सवाल #nagpurnews #NMC #budget #vikasthakare #politicalnews
Manuhaar Choubey - Career Guidance | NAGPUR TODAY | CAREER | GUIDANCE...
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY








